वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news स्वास्थ्य और एचएमएस कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर। जानिए क्या हुआ इस अधिवेशन में

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @ अंबाला। अखिल भारतीय स्वास्थ्य एवं एचएम कर्मचारी महासंघ का द्वितीय त्रिवार्षिक अधिवेशन पटना बिहार में हुआ संपन्न जिसमें 2 दिन चले तमाम सत्रों में लगभग 16 राज्यों राज्यों से आए प्रदेश प्रतिनिधियों ने अपने-अपने प्रदेश की स्वास्थ्य एवं एनएचएम कर्मचारी के समक्ष आ रही समस्याओं का निस्तारण कैसे हो को लेकर मंथन किया और सभी राज्यों द्बारा सुझाव भी साझा किए जिसमें केंद्रीय भारतीय मजदूर संघ से पदाधिकारी राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्री गणेश मिश्रा जी और स्कीम प्रभारी श्री सुरेंद्र कुमार पांडे जी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री धर्मदास शुक्ला जी, प्रदेश महामंत्री संजय सिन्हा जी , प्रदेश कार्यालय सचिव मुरारी लाल, प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार भारतीय मजदूर संघ  की मौजूदगी में महासंघ की अखिल भारतीय स्तर पर नई कार्यकारिणी गठित की गई जिसमें राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में दिनेश कुमार कौशिक को केंद्रीय पदाधिकारी के द्वारा सर्वसम्मति से बनाया गया और राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र सिंह भदौरिया वित सचिव संजय यादव,विजय कंबोज को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया ।संविदा कर्मचारी संघ बिहार प्रदेश अध्यक्ष लल्लन सिंह, कौशलेंद्र शर्मा विकास शंकर और पूरी प्रदेश कमेटी की तरफ से द्वितीय त्रिवार्षिक अधिवेशन की दो दिवसीय अधिवेशन में आए सभी प्रतिनिधियों के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की इस मौके पर पूर्व अखिल भारतीय महामंत्री विश्व आराध्य, पूर्व अध्यक्ष रमेश कुमार श्री कृष्ण कटारिया नसीब ढांडा, भारी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें