वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news : भारत कुमार की अंतिम विदाई: 87 वर्ष की आयु में बॉलीवुड के सुपरस्टार मनोज कुमार ने दुनिया को कहा अलविदा

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @ अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि फिल्म अभिनेता और कलाकार मनोज कुमार आज 87 साल की आयु पूरी करके इस दुनिया को छोड़कर चले गए लेकिन उनका किरदार हमेशा जिंदा रहेगा। उन्होंने कहा कि उनके गीतों और उनकी अदाकारी में हमेशा भारत की संस्कृति की सुगंध आती थी और उनके गाए हुए और फिल्माए हुए नगमे हमेशा याद किए जाएंगे। श्री विज आज मशहूर कलाकार और फिल्म एक्टर मनोज कुमार के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए यह बात बोल रहे थे। उल्लेखनीय है कि फिल्म कलाकार मनोज कुमार का आज सुबह मुंबई में निधन हो गया। वे 87 साल के थे। वे विशेष रूप से अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाने जाते थे। उन्हें भारत कुमार के नाम से भी जाना जाता था। उपकार, पूरब-पश्चिम, क्रांति, रोटी-कपड़ा और मकान उनकी बेहद कामयाब फिल्में रहीं थी। गौरतलब है कि उन्हें लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां थीं। मनोज कुमार काफी समय से लिवर सिरोसिस से जूझ रहे थे। उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें 21 फरवरी 2025 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका अंतिम संस्कार कल मुंबई में होगा। मनोज कुमार को 7 फिल्म फेयर पुरस्कार मिले थे। पहला फिल्म फेयर 1968 में फिल्म उपकार के लिए मिला था। उपकार ने बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट स्टोरी और बेस्ट डायलॉग के लिए चार फिल्म फेयर जीते। 1992 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 2016 में उन्हें दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया।

ambala coverage news : बराड़ा में समाधान शिविर: अब किसी भी समस्या का मिलेगा त्वरित हल, हर दिन सुबह 10 से 12 बजे!
इस मौके पर श्री विज ने उनकी फिल्मों के कुछ गीतों को गाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्री विज ने गाया कि :-

है प्रीत जहाँ की रीत सदा
है प्रीत जहाँ की रीत सदा
है प्रीत जहाँ की रीत सदा

मैं गीत वहाँ के गाता हूँ
भारत का रहने वाला हूँ
भारत की बात सुनाता हूँ
है प्रीत जहाँ की रीत सदा

काले-गोरे का भेद नहीं
हर दिल से हमारा नाता है
कुछ और न आता हो हमको
हमें प्यार निभाना आता है

जिसे मान चुकी सारी दुनिया
हो जिसे मान चुकी सारी दुनिया

मैं बात वो ही दोहराता हूँ
भारत का रहने वाला हूँ
भारत की बात सुनाता हूँ
है प्रीत जहाँ की रीत सदा
जीते हो किसी ने देश तो क्या
हमने तो दिलों को जीता है
जहाँ राम अभी तक है नर में
नारी में अभी तक सीता है

इतने पावन हैं लोग जहाँ
हो इतने पावन हैं लोग जहाँ
मैं नित नित
मैं नित नित शीश झुकाता हूँ

भारत का रहने वाला हूँ
भारत की बात सुनाता हूँ
है प्रीत जहाँ की रीत सदा

इतनी ममता नदियों को भी
जहाँ माता कह के बुलाते हैं
इतना आदर इन्सान तो क्या
पत्थर भी पूजे जाते हैं

इस धरती पे मैंने जनम लिया
हो इस धरती पे मैंने जनम लिया

ये सोच के मैं इतराता हूँ
भारत का रहने वाला हूँ
भारत की बात सुनाता हूँ
है प्रीत जहाँ की रीत सदा।।।।।।।।

इसी प्रकार से श्री विज ने आज फिल्म अभिनेता मनोज कुमार पर फिल्माए एक और गीत को गाकर सुनाया और श्री मनोज कुमार को श्रद्धांजलि दी,,,,,,

कसमें वादे प्यार वफ़ा सब
बातें हैं बातों का क्या
कोई किसी का नहीं ये झूठे
नाते हैं नातों का क्या
कसमें वादे प्यार वफ़ा…

होगा मसीहा सामने तेरे
फिर भी न तू बच पायेगा
तेर अपना खून ही आखिर
तुझको आग लगायेगा
आसमान में उड़ने वाले
मिट्टी में मिल जायेगा
कसमें वादे प्यार वफ़ा…

सुख में तेरे साथ चलेंगे
दुख में सब मुख मोड़ेंगे
दुनिया वाले तेरे बनकर
तेरा ही दिल तोड़ेंगे
देते हैं भगवान को धोखा
इन्सां को क्या छोड़ेंगे
कसमें वादे प्यार वफ़ा…

काम अगर ये हिन्दू का है
मंदिर किसने लूटा है
मुस्लिम का है काम अगर ये
खुदा का घर क्यूँ टूटा है
जिस मज़हब में जायज़ है ये
वो मज़हब तो झूठा है
कसमें वादे प्यार वफ़ा.

ambala coverage news: बिजली से जुड़ी समस्याओं का समाधान अब आपके पास! आज 4 अप्रैल को उपभोक्ताओं के लिए बैठक का आयोजन!”

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें