वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से समाज के सभी वर्गों का किया जा रहा है उत्थान-पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज

अम्बाला कवरेज @यमुनानगर। केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज की अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद कार्यक्रम में ही पात्र व्यक्तियों को कल्याणकारी योजनाओं व सेवाओं का लाभ दिया जा रहा है। यह जानकारी विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत गांव घिलौर व टोपराकला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज  ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर दी। मुख्यातिथि पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज  तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर हमारा संकल्प विकसित भारत की शपथ ली।कार्यक्रम में पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉलों का अवलोकन करते हुए विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों से नागरिकों को दी जा रही सेवाओं व योजनाओं की विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद के माध्यम से समाज के सभी वर्गों का उत्थान किया जा रहा है। यात्रा के दौरान यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि समाज की अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत विकास की ओर तेज गति से बढ़ रहा है तथा जल्द ही हम विकासशील देशों की श्रेणी से निकलकर विकसित देशों में शामिल हो जाएंगे। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा लागू की गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसके साथ-साथ उन्होंने सबका साथ-सबका विकास व हरियाणा एक-हरियाणवी एक के नारे के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल द्वारा किए जा रहे कार्यों व योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।ambala coverage विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से समाज के सभी वर्गों का किया जा रहा है उत्थान-पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज

ambala coverage अंत्योदय के सपने का साकार कर रही है विकसित भारत संकल्प यात्रा,लाभार्थियों को एक ही स्थान पर मिल रहा है योजनाओं का लाभ – स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने यह सुनिश्चित किया है कि देश का कोई भी गरीब नागरिक धन के अभाव में न तो भूखा रहेगा और न ही ईलाज करवाने में असमर्थ रहेगा। केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को 5 वर्षों के लिए बढ़ा दिया है। इस योजना के तहत प्रत्येक पात्र परिवार को प्रतिमाह प्रति सदस्य की दर से 5 किलोग्राम मुफ्त राशन दिया जा रहा है। पात्र गरीब परिवारों को आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये वार्षिक का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध करवाया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल द्वारा इस योजना का विस्तार करते हुए चिरायु हरियाणा के तहत एक लाख 80 हजार रुपये वार्षिक आय वाले परिवारों को 5 लाख रुपये वार्षिक का स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया गया है।विकसित भारत जनसंवाद संकल्प यात्रा के तहत विधाकौर, जसविन्द्र कौर, कुलविन्द्र कौर, कमल, सतपाल, अमित कुमार व धर्मवीर के मौके पर बीपीएल कार्ड बनाए गए तथा उज्जवला योजना के तहत शशि, कमलेश व पूजा को गैस कनैक्शन दिया गया।इस मौके पर नायब तहसीलदार अनिल कुमार, एसईपीओ अनुज, एसएमओ डॉ. विजय परमार,  डॉ. ऋषिपाल सैनी, संदीप राणा, नरेन्द्र राणा,  मण्डल अध्यक्ष हैप्पी खेड़ी,सुरेन्द्र चीमा, परमजीत पम्मी, धनपत सैनी, बख्शीश सिंह, अरविन्द ,  सुरेन्द्र  टोपरा, नरेश शर्मा, सतीश सैनी, प्रेमपाल, पवन पाल, इंद्रराज, सुशील दत्ता, सुरेश कुमार, रिषभ दत्ता व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।ambala coverage विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से समाज के सभी वर्गों का किया जा रहा है उत्थान-पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज

ambala coverage अंत्योदय के सपने का साकार कर रही है विकसित भारत संकल्प यात्रा,लाभार्थियों को एक ही स्थान पर मिल रहा है योजनाओं का लाभ – स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें