वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage सरकारी योजनाओं से वंचित लोगों तक पहुंचने का एक बड़ा माध्यम बनी विकसित भारत संकल्प यात्रा-पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज

अम्बाला कवरेज @ यमुनानगर-पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा उन लोगों तक पहुंचने का एक बड़ा माध्यम बन गई है जो अब तक सरकारी योजनाओं से नहीं जुड़ पाए हैं। सरकार जनता के घर द्वार पर पहुंचकर उन्हें योजनाओं की जानकारी दे रही है और लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें लाभान्वित कर रही है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा से गांव जनपद और देश विकसित होगा। सरकार का उद्देश्य यह है कि कोई भी लाभार्थी सरकार द्वारा जनहित के क्रियान्वयन के लिए क्रियान्वित की गई योजनाओं व सेवाओं का लाभ लेने से वंचित न रह जाए।वे वीरवार को रादौर विधानसभा के गांव अंटावा व खुर्द बन में  विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केन्द्र सरकार की योजनाओं के बारे में जनता के बीच जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को विशेषकर कमजोर वर्ग के लोगों को योजना के दायरे में लाना है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत वैन विशेष रूप से डिजाइन की गई है, जिसके माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित देश बनाने में समाज के हर नागरिक को अपना योगदान देना होगा। सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति को खुशहाल बनाने के लिए योजनाओं का 100 फीसदी लाभ लोगों तक पहुंच रही है।विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान इन योजनाओं की दिखाई दे रही झलक पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टालों का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम में जल जीवन मिशन, ड्रोन प्रदर्शन, प्राकृतिक खेती, उज्ज्वला, स्वामित्व योजना, स्वच्छ भारत मिशन, अंत्योदय योजना आदि की संपूर्ण जानकारी ग्रामीणों को प्रदान की जा रही है।शिविर में लाभपात्रों को किया जा रहा है लाभान्वित-  विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान आयोजित शिविरों में योजनाओं से वंचित पात्र व्यक्तियों को चिह्नित करके उन्हें  हेल्थ कैंप, आयुष्मान कार्ड, आधार अपडेट, पीएम-उज्ज्वला योजना का ऑन स्पॉट लाभ प्रदान किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त चिकित्सा शिविर लगा कर लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई।यात्रा में एलईडी पर दिखाई जा रही है सरकार की उपब्धियों पर केंद्रित फिल्मambala coverage सरकारी योजनाओं से वंचित लोगों तक पहुंचने का एक बड़ा माध्यम बनी विकसित भारत संकल्प यात्रा-पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज

ambala coverage प्लास्टिक हमारे शरीर और धरती के लिए बहुत हानिकारक, इसका न करें इस्तेमाल – मदन चौहान

विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान प्रचार वाहन पर एलईडी के माध्यम से केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं को लघु फिल्म के रूप में दिखाया जा रहा है।पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने उपस्थित लाभार्थियों को जागरूक व प्रेरित किया और हमारा संकल्प-विकसित भारत की शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि हम देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करेंगे। भारत की एकता को सुदृढ़ करेंगे और देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करेंगे। नागरिक होने का कर्तव्य निभाएंगे।विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम में गांव अंटावा में मौके पर सरपंच रीना कुमारी को हर घर पेयजल भेजने पर सम्मानित किया गया, श्यामलाल, हंसराज, रमेश चंद, वेदपाल की मौके पर ही पेंशन बनाई गई। किरण पाल, श्यामलाल, हरि ङ्क्षसह, अमृतलाल, हरिचंद को स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्रियां वितरित की गई। उज्जवला योजना के तहत कमला, बलजिन्द्र कौर, मिथलेश को गैस कनैक्शन दिए, सुरेशो देवी, गीता देवी, केला देवी के बीपीएल कार्ड बनाए गए। आशा देवी, रणजीत व श्यामलाल के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। आंगनवाड़ी वर्कर आरती, प्रवीन, कांता, सुनीता रानी, आशा वर्कर आशा रानी, ज्योति को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सफाई कर्मियों को भी मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।इस मौके पर पूर्व विधायक ईश्वर पलाका, चरण सिंह टोपरा, संदीप राणा प्रधान किसान मोर्चा, नरेन्द्र राणा, विरेन्द्र चांदना, डॉ. ऋषिपाल सैनी, विक्रम हड़तान जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा, हैप्पी खेड़ी, पम्मी खेडक़ी सरपंच प्रधान, रीना कुमारी सरपंच, बसेसर बाबा जी सरपंच प्रतिनिधि, धनपत सैनी, जयपाल राणा अंटावा, अशोक सैनी, सुरेन्द्र टोपरा, संजय हरपाल, सतीश खुर्दबन व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।ambala coverage सरकारी योजनाओं से वंचित लोगों तक पहुंचने का एक बड़ा माध्यम बनी विकसित भारत संकल्प यात्रा-पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज

ambala coverage प्लास्टिक हमारे शरीर और धरती के लिए बहुत हानिकारक, इसका न करें इस्तेमाल – मदन चौहान

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें