वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

AMBALA COVERAGE NEWS मेला श्री कपाल मोचन-श्री आदिबद्री में इन्द्री के विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने पहुंचकर मेला परिसर में स्थित पवित्र धार्मिक स्थलों पर माथा टेककर पूजा-अर्चना की

अमित अठवाल

अंबाला कवरेज @यमुनानगर  इस दौरान उन्होंने जनकल्याण, क्षेत्र की खुशहाली और सभी लोगों के सुख-समृद्धि की कामना की।विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें इस पवित्र स्थल पर आने का अवसर मिला है। मेला श्री कपाल मोचन में विधायक ने पहुंचकर किए पवित्र स्थलों के दर्शन किए और मेला में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मेला श्री कपाल मोचन हमारी धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत का प्रतीक है। यह मेला आपसी भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश देता है। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए किए गए प्रबंधों की भी सराहना की। ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ-साथ समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं।

उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर पंजाब एवं अन्य राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के दिशा-निर्देशानुसार में मेला प्रशासन द्वारा व्यापक एवं बेहतर व्यवस्थाएं दी जा रही हैं।उन्होंने कहा कि मेला श्री कपाल मोचन में धार्मिक परंपराओं और मान्यताओं का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। यहां आने वाले श्रद्धालु केवल सरोवरों में स्नान ही नहीं करते, बल्कि अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए अलग-अलग धार्मिक रीति-रिवाज भी निभाते हैं और मंदिरों तथा गुरुद्वारों में माथा टेककर परिवार की खुशहाली की प्रार्थना करते हैं। उन्होंने प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रबंधों की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा आने वाले यात्रियों को सभी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।इसके उपरांत उन्होंने प्रशासन के विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी व स्वदेशी मेला प्रदर्शनी व  श्रद्धालुओं के आकर्षण केन्द्र बिन्दु बनी सिख गुरुओं के इतिहास व उनकी शिक्षाओं, 1857 की क्रांति और केन्द्र व हरियाणा सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS मेला श्री कपाल मोचन-श्री आदिबद्री में इन्द्री के विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने पहुंचकर मेला परिसर में स्थित पवित्र धार्मिक स्थलों पर माथा टेककर पूजा-अर्चना की

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS मेला श्री कपाल मोचन-श्री आदिबद्री में इन्द्री के विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने पहुंचकर मेला परिसर में स्थित पवित्र धार्मिक स्थलों पर माथा टेककर पूजा-अर्चना की

This will close in 0 seconds