अमित अठवाल
अंबाला कवरेज @ यमुनानगर शुगर मिल में गन्ने के रेट बढ़ाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन जिला प्रधान संजू गुंदियाना की अध्यक्षता में लगातार किए जा रहे धरना-प्रदर्शन में कांग्रेसी युवा नेता उमेश बुबका ने भाग लेकर किसानों की मांगों का समर्थन किया। इस दौरान उमेश बुबका ने कांग्रेस नेता एवं सांसद भाई दीपेंद्र हुड्डा से किसान संगठन के प्रतिनिधियों की वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत करवाई। दीपेंद्र हुड्डा ने भी किसान संगठन के सदस्यों से बातचीत करते हुए किसानों की मांगों और समस्याओं को सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसानों की आवाज विधानसभा और लोकसभा में उठाई जाएगी। साथ ही उन्होंने धरना-प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया। इस अवसर पर उमेश बुबका ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की ओर से किसानों के आंदोलन को पूरा समर्थन है। कांग्रेस पार्टी किसानों की आवाज को बुलंद करने का काम कर रही है। किसानों की गन्ने के दामों में वृद्धि 600 रूपये प्रति क्विंटल की मांग जायज है।
: भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में सोमवार को गन्ने के रेट को लेकर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के निवास पर तीसरे दिन भी धरना जारी रहा। किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर कर अपना रोष प्रकट किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने कहा कि जब तक गन्ने का रेट नहीं मिलेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। किसान हर कुर्बानी देने के लिए तैयार रहेेंगे। सुभाष गुर्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री किसान का बेटा नहीं एक व्यापारी है जो कॉरपोरेट घरानों की बात करता है। उन्होंने किसानों के कोई चिंता नहीं। मुख्यमंत्री अपने वायदे से मुकर रहा है और किसानों को बर्बाद करने पर तुला है, कहता था कि मैं अधिकारियों की चुडियां टाइट करूंगा, लेकिन अधिकारियों की तो टाइट नहीं हुई किसानों की चुड़ीया जरुर टाइट कर दी। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की कोई चिंता नहीं है। किसानों को फसल बुवाई के समय खाद नहीं मिलता और जो फसल पककर मडी मे जाती है उनके रेट नहीं मिलते। गन्ने की लगत को देखते हुए आज उतना रेट नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक गन्ने का रेट नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
2 दिसंबर को मुख्यमंत्री के निवास कुरूक्षेत्र में घेराव करने की पुरी तैयारियां है। सुभाष गुर्जर ने गुरुद्वारा सिंह सभा रादौर का भी धन्यवाद किया, जो दोनों टाइम धरने पर किसानों के लिए लंगर की सेवा कर रहे हैं। एसएचओ राजेश राणा भी मौजूद रहे। इस अवसर पर दीपराणा, यादविंदर कांबोज, कुलविंदर सिद्दू, हरपाल सूढल, साहिल सेतिया, वागेश दौहली, जयप्रकाश कांजनु, सतपाल सैनी पोटली, राकेश बागवाली, रोहित दामला, गुरनाम अजीजपुर, संजूराणा, कुलचंदू, मा.जमशेर राणा, धर्मवीर अमलोहा, सुरेंद्र अमलोहा, भोपाल राणा, रोशन लाल सैनी, गुरनाम संधू, रमेश ढिल्लों, महेंद्र सूडैल, प्रिंस सुढल, मदनलाल कांजनु, पवन अलाहर, राजेश अलाहर, सोना नबरदार, सुशील गुर्जर, प्रवीण जयपुर, राजेश भुखडी, हाकम सिंह खुर्दबन, पवन जुब्बल, गुरदयाल जुब्बल, तेजपाल, सुरजबान मंधार, नरेश अमलोहा आदि मौजूद रहे।







