वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Ambala Coverage News : सेक्टर-10 पोलीक्लीनिक के बाहर कार में सिविल हस्पताल के डॉक्टर का मिला शव, पढिए पूरी खबर

अंबाला कवरेज @ अंबाला।

शिल्पी कंबोज । अंबाला शहर सेक्टर-10 में बने पॉली क्लीनिक के बाहर खड़ी कार से डॉक्टर की डेडबॉडी मिलने के बाद एरिया में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अंबाला शहर सिविल अस्पताल में पहुंचा दिया है। वहीं दूसरी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई स्पष्ट हो पाएगी। बताया जाता है कि डॉक्टर अंबाला शहर सेक्टर-10 में किराए के मकान में रहता था और पतरहेड़ी सरकारी डिस्पैंसरी में कार्यरत था।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी जतिंद्र कुमार, एसएचओ, सेक्टर-9, अंबाला शहर ने बताया कि डॉक्टरर्स की तरफ से सूचना दी गई थी कि पॉली क्लीनिक के बाहर एक कार खड़ी है और उसमें एक शव पड़ा है। सूचना मिलने के बाद मामले की जांच की गई और जांच में सामने आया है कि शव डॉक्टर नंद लाल का है और वह सेक्टर-10 में किराए पर रहता है। जांच में सामने आया कि कार से एक गिलास और शराब भी बरामद हुई है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि वह शराब पीने का आदि था। फिलहाल मामले की जांच चल रहा है।

सेक्टर-10 निवासी नीरू वडेरा ने बताया कि यह कार उन्होंने भी देखी थी, लेकिन यह बताना मुश्किल होता है कि अंदर कोई शव है। पुलिस जांच में सामने बताया कि यह डॉक्टर झा का शव है और वह यहां पर भी करीब 4 साल यहां पर ड्यूटी की है और इस समय पतरहेड़ी में काम करता है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले उनकी पत्नी की मौत हो गई थी और वह अकेला था।

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें

This will close in 0 seconds