वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala today news हिसार में हवाई अड्डे का सपना पूरा करने को लेकर हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला गंभीर

 चंडीगढ़। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने ‘इंटीग्रेटिड एविएशन हब, हिसार’ को विकसित करने से संबद्घ विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मीटिंग की अध्यक्षता की तथा वहां चल रहे कार्यों की समीक्षा की। लंबित कार्यों को निपटाने के लिए समय भी निर्धारित किया।  हिसार में हवाई अड्डे का सपना पूरा करने को लेकर हरियाणा के उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला गंभीर हैं।  इसे लेकर वह लगातार अधिकारियों के साथ बैठकें कर रहे हैं। पिछले दो माह में वे हवाई अड्डे के काम में तेजी लाने के लिए चार बार प्रदेश के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर चुके हैं। इसी कड़ी में डिप्टी सीएम ने आज की बैठक में न केवल इसके निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए बल्कि उन्होंने विभिन्न विभागों से जुड़े अधिकारियों के लिए संबंधित कार्यों को पूरा करने के लिए समय सीमा भी तय कर दी। वे हवाई अड्डे से जुड़े प्रोजेक्ट की प्रगति रिपोर्ट स्वयं तलब करेंगे।

amabal today news पढ़िए खबर: टूटी सड़क से ग्रामीण परेशान, नही सुनते अधिकारी, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को लिखा पत्र, 31 अगस्त तक सड़क करवाएं ठीक नही तो 20 से अधिक गांव के लोग करेंगे अनिश्चितकालीन धरना

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राज्य सरकार हिसार के लोगों को हवाई अड्डे का तोहफा शीघ्र देना चाहती है। आज की बैठक का प्रमुख उदद्ेश्य विभिन्न विभागों के बीच एविएशन हब स्थापित करने को लेकर तालमेल स्थापित कर प्रोजेक्ट में तेजी लाना है।  उन्होंने वित्त विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि विभागों की वित्त से संबंधी फाइलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं , साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी विभाग को हवाई अड्डे के कार्य से जुड़े वित्त विभाग के मामले में राज्य सरकार की ओर से कोई भी परेशानी नहीं आने दी जाएगी।  डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरवाला रोड़ के वैकल्पिक रोड़ पर तेजी से काम करें ताकि उस रोड़ से आने जाने वाले वाहनों को लंबा रास्ता तय करके न जाना पड़े। ‘इंटीग्रेटिड एविएशन हब’ की परिधि में आने वाले राणा माईनर, चिल्ड्रन ऑब्जर्वेशन होम, हाई-टैन्शन पॉवर लाइन्स को शिफ्ट करने बारे भी संबंधित विभागों को टाईम-बाऊंड करते हुए निर्धारित अवधि में कार्य को अंजाम देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर हरियाणा के मत्स्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री वीएस कुंडु, वित्त एवं योजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री टीवीएसएन प्रसाद, ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री टीसी गुप्ता, पशुपालन एवं डेयरिंग विभाग के प्रधान सचिव श्री राजाशेखर वुंडरू के अलावा कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

ambala today newsनिजी क्षेत्र में अगले 6 माह में 50 हजार युवाओं को रोजगार दिलाने का लक्ष्य: हरियाणा उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें

This will close in 0 seconds