वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news : शिक्षण संस्थान से लेकर ग्राम तक नशे के विरुद्ध किया जा रहा है प्रचार- नशा तस्करी में संलिप्त अपराधों हो रहा है कड़ा प्रहार

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @ करनाल। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो के पुलिस महानिदेशक श्री ओपी सिंह, भापुसे के दिशानिर्देशों एवं पुलिस अधीक्षक श्री मोहित हांडा, भापुसे और पुलिस अधीक्षक श्रीमती पंखुड़ी कुमार के नेतृत्व में नशे के विरुद्ध नून लौटा,बकेट चैलेंज, नुक्कड़ नाटक, जागरूकता कार्यक्रम, साइकिल यात्रा एवं अनेक अन्य साधनों से जागरूकता कार्यक्रम अभियान चलाया गया है। हरियाणा के सभी ज़िलों में यह अभियान चल रहा है। इस कड़ी में आज पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साम्भली में नशे के विरुद्ध एक दिवसीय 234 वां जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। दो बार हरियाणा प्रान्त में साईक्लोथॉन यात्रा को सफलतापूर्वक पूर्ण कर चुके हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी डॉ. अशोक कुमार वर्मा विद्यालय में पहुंचे और नशे के विरुद्ध विद्यार्थियों को जागरूक किया। विद्यालय के प्राचार्य अजमेर सिंह की अध्यक्षता में विद्यालय के 535 विद्यार्थियों, 27 शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि आज भौतिकतावाद का युग है जिसमें प्रत्येक व्यक्ति अपने कार्य में बहुत अधिक व्यस्त है। अपने स्वप्नों को साकार करने के लिए दिन रात भाग रहा है और कुछ सपने पुरे न होने पर निराश होकर नशे की और जा रहा है। इसके अतिरिक्त नशा तस्कर समाज को नही का शिकार बनाने में जुटे हुए हैं। हमारे सामने अनेक चुनौतियाँ हैं लेकिन इनका सामना करते हुए हमे आगे बढ़ना है। यदि व्यक्ति किसी के बहकावे में आकर या अन्य कारणों से नशे का शिकार हो जाता है तो नशा मनुष्य के जीवन में नाश का कारण बनता है। नशे को समूल नष्ट करने के लिए हर प्रकार से सरकार द्वारा कार्य किया जा रहा है लेकिन जागरूकता के अभाव में यह पूर्ण नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि नशे ने न केवल परिवार अथवा समाज अपितु राष्ट्र को भी क्षति पहुंचाई है। युवा देश की धरोहर होते हैं और सरकार एवं ब्यूरो द्वारा इनको बचाना मुख्य कार्य है। नशा तस्करी में संलिप्त अपराधियों को सलाखों का मार्ग दिखाया जा रहा है तो दूसरी और जागरूकता के माध्यम से भी जन जागृति का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि कोई भी व्यक्ति हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो के हेल्पलाइन नंबर 9050891508 पर अथवा 1933 पर अथवा MANAS पर नशे के विरुद्ध गुप्त सूचनाएं दे सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में शपथ ग्रहण करवाई गयी।
Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

This will close in 0 seconds