वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news पढ़िए खबर अगर आपके एरिया में भी नहीं चल रही स्ट्रीट लाइट, निगम ने जारी किए वार्ड वाइज हेल्पलाइन नंबर

अंबाला कवरेज @यमुनानगर। नगर निगम क्षेत्र में अब अधिक समय तक स्ट्रीट लाइट खराब नहीं रहेगी। शिकायत करने के 48 घंटे के भीतर स्ट्रीट लाइट ठीक की जाएगी। खराब लाइट ठीक कराने की शिकायत करने के लिए नगर निगम ने वार्ड वाइज हेल्पलाइन नंबर जारी किए है। जिसके चलते वार्ड के लोग अपने ही वार्ड के हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत कर सकेंगे। साथ ही हर वार्ड में एक इलेक्ट्रीशियन व हेल्पर भी लगाए गए है। शिकायत मिलने के बाद निगम का इलेक्ट्रीशियन व हेल्पर मौके पर जाकर स्ट्रीट लाइट ठीक करेंगे। यह जानकारी नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने दी। उन्होंने बताया कि इनके अलावा नगर निगम की ई-मेल आईडी streetlightcomplaint पर भी स्ट्रीट लाइट की पोल संख्या सहित शिकायत कर सकते है। यह ई-मेल आईडी वे खुद चेक करेंगे। शिकायत आने के 48 घंटे के भीतर यदि लाइट ठीक नहीं होगी तो संबंधित कर्मचारी पर कार्रवाई की जाएगी।

स्ट्रीट लाइट व्यवस्था बेहतर करने को चार जोन में बांटा निगम क्षेत्र –
स्ट्रीट लाइट खराब होने पर अभी तक जगाधरी क्षेत्र के लोग नगर निगम के नंबर 01732277077 व यमुनानगर क्षेत्र के शहरवासी निगम के हेल्पलाइन नंबर 01732260227 पर फोन कर शिकायत करते थे। इन दोनों नंबरों के अलावा वार्डवासी नगर निगम द्वारा जारी वार्ड वाइज नंबर पर भी शिकायत कर सकेंगे। इसके अलावा नगर निगम क्षेत्र को चार जोन में बांटा गया है। ओवरआल इंचार्ज सहायक निगम अभियंता राजेश कुमार होंगे। वार्ड एक से सात तक जेई प्रतीक नागपाल, वार्ड आठ से 12 तक जेई नरेंद्र सिंह, वार्ड 13 से 17 तक जेई विनय त्यागी व वार्ड 18 से 22 तक जेई पंकज त्यागी देखरेख करेंगे। पहले सात वार्डाें में लाइट इंस्पेक्टर विकास मान व वार्ड आठ से 22 तक लाइट इंस्पेक्टर शुभम राणा की स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने की जिम्मेदारी होगी। पहले सात वार्डाें में लाइट खराब होने पर मोबाइल नंबर 9050936037 व आठ से 22 वार्ड तक 9728897414 पर भी शिकायत कर सकते है।
वार्ड वाइज इन नंबरों पर करें शिकायत –
वार्ड – हेल्पलाइन नंबर
वार्ड एक – 9813226470 व 9729780847
वार्ड दो – 9813030365 व 8295768883
वार्ड तीन – 9991809248 व 9729970695
वार्ड चार – 8395942970 व 8439907066
वार्ड पांच – 8685818385 व 8607013097
वार्ड छह – 7494970773 व 9588508207
वार्ड सात – 9355064077 व 9306648016
वार्ड आठ – 8708263173 व 9896732325
वार्ड नौ – 9896688087 व 9671018118
वार्ड 10 व 11 – 9671611638 व 9467871287
वार्ड 12 – 8168082198 व 9467871287
वार्ड 13 – 8059988725 व 8708031836
वार्ड 14 – 8685835434 व 8930091012
वार्ड 15 – 9991854903 व 8901260447
वार्ड 16 – 9671920531 व 8813845998
वार्ड 17 – 9729817010 व 9467530520
वार्ड 18 – 9050786428 व 8572010213
वार्ड 19 – 7015542854 व 8685889396
वार्ड 20 – 9355964457 व 7027802342
वार्ड 21 व 22 – 8168578417 व 7015264530
खराब केबल भी बदली जाएंगी –
निगमायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि नई एलईडी लाइट बदलने का कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा जिन स्ट्रीट लाइट की पोल खराब हो चुकी है। उन्हें भी बदला जाएगा। पोल पर नई केबल लगाई जाएगी। इसका टेंडर 12 दिसंबर को खुलेगा। प्रत्येक वार्ड की निर्धारित समय पर लाइट ठीक करने की जिम्मेवारी वार्ड के इलेक्ट्रीशियन, हेल्पर व लाइट इंस्पेक्टर की होंगी। जबकि संबंधित जेई की जवाबदेही रहेगी। शिकायत आने के 48 घंटे के भीतर लाइट ठीक करने की समय सीमा तय की गई है। तय समय पर लाइट ठीक न करने वाले कर्मी पर कार्रवाई होगी।
Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

This will close in 0 seconds