वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Haryana Today News : पीएम नरेंद्र मोदी के हरियाणा दौरे को लेकर सीएम ने कह डाली बड़ी बात, किसान आंदोलन को लेकर भी रखा पक्ष

अंबाला कवरेज @ करनाल। सीएम नायब सैनी ने कहा कि जब भी पीएम हरियाणा में आए हैं, हरियाणा में हमेशा जोश देखने को मिला है। पिछली बार जब पानीपत आए थे तब भी उन्होंने आह्वान किया था बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ। उससे तमाम बेटियां उस आह्वान से बची हैं, बेटियां किसी के ऊपर निर्भर नहीं हैं, वो आत्मनिर्भर हैं, हमारी सरकार ने बेटियों के हित में काम किया है। आज दूसरी योजना की शुरुआत करने पानीपत में पीएम नरेंद्र मोदी जी आ रहे हैं, उस योजना का लाभ महिलाओं मिलेगा। रोजगार का साधन खड़ा होगा, हमारी महिलाएं सशक्त होंगी, वो आज सखी बीमा योजना की शुरुआत करने आ रहे हैं।

वहीं शंभू बॉर्डर पर बैठे किसानों को कहा कि मोदी जी ने 10 सालों में किसानों के हित में मजबूत काम किए हैं, चाहे MSP देने की बात हो, चाहे फसल की सुरक्षा की बात हो। लगातार मजबूत और सशक्त करने का काम किसानों को पीएम मोदी की सरकार कर रही है। किसानों के खर्चे कम हो और उनकी आय बढ़े और किसान मजबूत हो। उसके लिए सरकार काम कर रही है, ये पहली बार है जब कोई सरकार किसानों के लिए इतने काम कर रही है, जो लोग किसानों के नाम पर राजनीति कर रहे हैं,चाहे वो कांग्रेस है या अन्य दल है उन्हें अपने गरेबान में झांकना चाहिए , तब दूसरे के ऊपर उंगली उठानी चाहिए, किसानों को मजबूत करने का काम कर रही है ये सरकार। वहीं कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी की तरफ से हार की जिम्मेदारी लेने पर कहा कि उन्होंने जिम्मेदारी देरी से ली है।

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

This will close in 0 seconds