वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

AMBALA COVERAGE NEWSसरकारी विद्यालय के छात्रों ने मुरलीधर डी ए वी विद्यालय मे भ्रमण किया।

अम्बाला कवरेज @अम्बाला –आज मुरलीधर डी ए वी विद्यालय के प्रांगण मे बलदेव नगर, सरकारी विद्यालय, अम्बाला शहर के छात्र डी ए वी विद्यालय की सुविधाओं को देखने व छात्रों और शिक्षकों के साथ संवाद करने के लिए आये। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ आर आर सूरी ने विद्यालय मे 33 छात्रों व 4 शिक्षकों का स्वागत किया। विद्यालय के उद्दान मे सभी छात्रों ने गायत्री मन्त्र का उच्चारण किया तत्पश्चात डॉ आर आर सूरी ने बच्चो को जीवन के अमूल्य समय का प्रयोग कैसे करें यह बताया। डी ए वी विद्यालय की प्राइमरी विंग की अध्यापिकाओं ने उन्हें विद्यालय के मिडल, सैकण्डरी व सीनियर सैकण्डरी तथा जूनियर विंग सभी को विस्तार से दिखाया। विद्यालय की पुस्तकालय विभिन्न विषयों पर आधारित बनी। प्रयोगशालाओं मे आधुनिक उपकरण दिखाए। 4 कंप्यूटर लैब व नई तकनीकों के बारे मे बताया। खेल का विशाल मैदान, इंडोर खेलो के कोर्ट दिखाए। बाद मे उन सबको जूनियर विंग ले जाया गया जहाँ उन्हें छोटे-छोटे बच्चो का फर्नीचर उनके खिलौने, खेल का स्थान, भोजन करने का स्थान सब दिखाया गया। वहां उन्हें एक छोटी सी गेम खिलाई गई व पुरस्कार भी प्रदान किये गए। सरकारी स्कूल के छात्रों ने अपने अनुभवों का आदान प्रदान किया। दोनों विद्यालयों के शिक्षकों ने शिक्षा अनुभव, नई शिक्षा नीतियों को साँझा किया। बाद मे उन सबके लिए जल-पान की व्यवस्था की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ आर आर सूरी ने सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।AMBALA COVERAGE NEWSसरकारी विद्यालय के छात्रों ने मुरलीधर डी ए वी विद्यालय मे भ्रमण किया।AMBALA COVERAGE NEWSनिगम ने दीवारों पर लिखे राजनीतिक पार्टियों के स्लोगन व नारों पर पेंट कर किया साफ

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

This will close in 0 seconds