वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news : बिजली की लाइन के नीचे गैस पाइप लाइन न हो, एसीएस की अध्यक्षता में गठित जांच कमेटी यह सुनिश्चित करेगी : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @ अंबाला।  हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने ग्रुरुग्राम में गैस पाइप लाइन में लगी आग की घटना को लेकर कड़ा संज्ञान लिया है। आज ग्रुरुग्राम में पत्रकारों से बातचीत के दौरान श्री विज ने बताया कि यह गंभीर घटना है, उन्होंने इस संबंध में एसीएस की अध्यक्षता में कमेटी बनाने के निर्देश दिए है जोकि यह जांच करेगी कि बिजली लाइन के नीचे गैस पाइप लाइन न हो। कमेटी यह भी जांच करेगी कि पूरे मानकों के साथ लाइन डली हो। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि दो दिन पहले ही गुरुग्राम में घटना हुई जिसमें बिजली लाइन के नीचे गैस की पाइप लाइन जा रही है। उन्होंने कहा बिजली फीडर के नीचे गैस की लाइन कैसे डली, जबकि यह सारे शहर में फैली हुई है। गैस पाइप लाइन पहले डली या बिजली फीडर पहले डले। दोनों आसपास होने से कल कोई बड़ी घटना भी हो सकती है। मामले में पूरी जांच की जाएगी।

गर्मी सीजन के लिए हमारी तैयारी पूरी, हमारे पास पर्याप्त बिजली, नहीं लगेंगे कट : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
गर्मी के सीजन में बिजली उपलब्धता को लेकर पूछे गए प्रश्न का जवाब देते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि इस बार बिजली के कट नहीं लगेंगे और पूरी तैयारी की जा रही है। हमारे पास पर्याप्त बिजली है। बिजली का फाल्ट न आए इसके लिए उन्होंने हर सब स्टेशन पर ट्रांसफार्मर बैंक और गाड़ी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि तारे और कंडक्टर जहां-जहां कमजोर है उन्हें बदलने को कहा गया है।

रॉबर्ट वाड्रा मामले में कैबिनेट मंत्री अनिल विज बोले, “कांग्रेस चाहती है कि देश की सारी जांच एजेंसियों, थाने और अदालतों को बंद कर दिया जाए, इन्हें किसी पर भी भरोसा नहीं है”
रॉबर्ट वाड्रा से ईडी द्वारा पूछताछ मामले में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि देश की सारी जांच एजेंसियों, थाने, अदालतों को बंद कर दिया जाए। इन्हें किसी पर भी भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि कोई घटना हुई तो एजेंसी तो जांच करेगी। यह ईडी के खिलाफ बयानबाजी कर उनपर दबाव बनाना चाहते है जबकि ईडी निष्पक्ष जांच एजेंसी है। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि आरोपी को सजा ईडी या पुलिस नहीं देती। वो केवल केस बनाकर कोर्ट में भेजते हैं। जो तथ्य सामने आएंगे उसपर कोर्ट निर्णय देगी। इसलिए कांग्रेस को एजेंसियों को काम करने देना चाहिए और इसपर राजनीति नहीं करना चाहिए।

ambala coverage news : सनातन धर्म कॉलेज में कार्यशाला: छात्रों ने सीखे Google फॉर्म बनाने की कला!

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

This will close in 0 seconds