वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news अंतरिक्ष से सकुशल लौटीं सुनीता विलियम्स, हरियाणा विधानसभा में क्यों हुई खास चर्चा?”

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @ चंडीगढ़ । हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज हरियाणा विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान एक साकारात्मक पहल के तहत स्पेसएक्स के अंतरिक्ष यान ड्रैगन से भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर की पृथ्वी पर सफल वापसी पर सदन को अवगत कराया और कहा कि इस सदन को उनकी सकुशल वापसी पर अपनी खुशी का इजहार करना चाहिए और यहां रखे जाने वाले प्रस्ताव से सुनीता विलियम्स को अवगत भी कराया जाना चाहिए। श्री विज आज यहां हरियाणा विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के सफल वापसी पर एक प्रस्ताव रखे जाने के संबंध में सदन को संबोधित कर रहे थे। श्री विज के इस प्रस्ताव पर सदन के सभी सदस्यों ने तालियां बजाकर एक स्वर में स्वागत कियां। उन्होंने कहा कि आज सुबह 3.27 बजे पर आकाश से धरती पर एक खुशी की खबर आई कि भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर अंतरिक्ष यात्री पिछले 9 महीने 14 दिन से अंतरिक्ष में अंतरिक्ष यान की खराबी के कारण रूके हुए थे। उन्होंने बताया कि ये अंतरिक्ष यात्री 8 दिन के लिए गए थे लेकिन अंतरिक्ष यान के खराब होने के कारण ये वहां पर रूके हुए थे।

ambala coverage news ओपीएस विद्या मंदिर में सर्वश्रेष्ठ हाउस ट्रॉफी का ऐलान, छात्रों में उत्साह

 

श्री विज ने बताया कि सुनीता विलियम्स के पिता गुजरात के पांडया जिले के रहने वाले थे और सुनीता विलियम्स भी अपनी जड़ों को हिंदुस्तान से मानती है। वह अंतरिक्ष यात्रा में जाते समय अपने साथ गीता और हिंदुस्तान की स्टार डिश समोसे ले जाना नहीं भूलती है। श्री विज ने कहा कि इसलिए मैं चाहता हूं कि यह सदन उनकी सकुशल वापसी पर अपनी खुशी का इजहार करें और यहां रखे जाने वाले इस प्रस्ताव से सुनीता विलियम्स को अवगत भी कराया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि ‘‘मैं यह भी चाहूंगा इतने कठिन काम को नासा के जिन अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने सफल बनाया और एक करिश्मा करके दिखाया है कि इतने दिन रुके रहने के बाद भी इन अंतरीक्ष यात्रियों को सकुशल धरती पर लाया गया इसलिए हमें उनका भी आभार व्यक्त करना चाहिए’’। उल्लेखनीय है कि सुनिता विलियम्स और बुच विलमोर ने 5 जून 2024 को बोइंग स्टारलाइनर के पहले मानव मिशन के तहत अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा की थी। नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर नौ महीने के अंतरिक्ष मिशन के बाद सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर लौट आए हैं। वे स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल से गल्फ ऑफ मेक्सिको में उतरे। सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर बीते नौ महीने से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर फंसे हुए थे।

 

Ambala coverage news जी एम एन कॉलेज में गणित विभाग द्वारा अंतर जिला वर्कशॉप का सफल आयोजन

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

This will close in 0 seconds