वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news कॉमेंट बॉक्स में पढ़िए खबर:क्या आपके आस-पास भी बिक रहा है नशा तो यहां कर सकते है शिकायत

एचएसएनसीबी अम्बाला यूनिट की बड़ी कार्रवाई, नशा तस्कर गिरफ्तार। 

अमित कुमार
अंबाला कवरेज@यमुनानगर/अम्बाला-हरियाणा प्रदेश को नशा मुक्त करने के हरियाणा सरकार के अभियान को साकार करने में हरियाणा राज्य नार्कोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो लगातार नशा तस्करों पर शिकंजा कस रहा है। इसी कड़ी में सफलता प्राप्त करते हुए ब्यूरो की अम्बाला यूनिट ने थाना बिलासपुर यमुनानगर एरिया से नशा के व्यापार में लिप्त एक नशा तस्कर को नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की। विदित है कि ब्यूरो प्रमुख/महानिदेशक ओ.पी. सिंह के दिशा निर्देशों पर पुरे प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। विस्तृत जानकारी देते हुए हरियाणा एनसीबी अम्बाला यूनिट के इंचार्ज उप निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री मोहित हांडा के नेतृत्व व उप पुलिस अधीक्षक श्री जगबीर सिंह के निर्देशन में उ.नि. मतलूब हुसैन अम्बाला यूनिट अपनी टीम के साथ बिलासपुर थाना क्षेत्र यमुनानगर मे मौजूद थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली की एक नशा तस्कर जो अफीम बेचने का काम करता है, अपनी गाडी में सवार होकर अपने गांव मारवा कलां की तरफ से अफीम लेकर सढौरा बिलासपुर रोड से होते हुये चंडीगढ़ नशीले पदार्थ की डिलीवेरी देने जायेगा। इसी गुप्त सुचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बिलासपुर सढौरा रोड पर गीतांजली रिजोर्ट के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध को उसकी स्विफ्ट कार सहित काबू कर लिया गया। पूछताछ कर संदिग्ध से सवाल पूछा गया और संतोषजनक जवाब नहीं दे पाने पर पुलिस टीम ने मौके पर तलाशी ली गई और इस दौरान उसके पास से नशीला पदार्थ अफीम बरामद हुआ।

 

 

जिसका कुल वजन 2.033 किलोग्राम हुआ। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार मे कीमत लगभग 12 लाख रुपए है। आरोपी की पहचान संजीव कुमार पुत्र जंगशेर के रूप मे हुई। जो गाँव मारवा कलां थाना बिलासपुर जिला यमुनानगर का रहने वाला है और वर्तमान में डडू माजरा कॉलोनी, सैक्टर-38 वैस्ट चंडीगढ़ में रहता है। अतिरिक्त जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया की आरोपी के खिलाफ थाना बिलासपुर यमुनानगर मे एन.डी.पी.एस अधिनियम की विभिन्न धाराओ के तहत माध्यमिक मात्रा का मुकदमा दर्ज करवाकर आरोपी को उसकी कार सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को माननीय अदालत के सम्मुख पेश करके आगामी तफतीश की जाएगी और आरोपी नशीला पदार्थ कहा से लेकर आया, किस को सप्लाई करना था और नशा तस्करी में संलिप्त किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस प्रवक्ता ने आमजन से अपील की है कि अगर आपको कहीं पर भी नशा बिकता हुआ दिखाई दे तो भारत सरकार के द्वारा चलाई जा रही नशें संबंधित टोल फ्री नंबर 1933, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल NCBMANAS.GOV.IN और हरियाणा एनसीबी के टॉल फ्री न. 90508-91508 पर बेफिक्र होकर सूचना दें, ताकि नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा जा सके। आमजन के सहयोग और उनकी सूचना पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन सूचना देने वाले का नाम व पता गुप्त रखेगा

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

This will close in 0 seconds