वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news : अंबाला सर्कल सैनी सभा की प्रमुख बातें: क्या संविधान में संशोधन से बदलेंगे हालात?

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @ अंबाला। बीते 85 वर्षो की परंपरा को आगे बढ़ते हुए रविवार को अंबाला सर्कल सैनी सभा की कार्यकारिणी का गठन सभा के संरक्षक सुरजीत सिंह सोंडा, पूर्ण प्रकाश सैनी व दलजीत सिंह पूनिया की देखरेख में किया गया। इस चुनावी बैठक में लगभग 250 सदस्यों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभा के संरक्षक पूर्ण प्रकाश सैनी ने सदन में मौजूद सभी सदस्यों व पदाधिकारियों को संंबोधित करते हुए सर्वप्रथम हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया, वहीं उन्होंने कहा कि सैनी सभा को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत होने का सभी सदस्य संकल्प लें, ताकि सैनी समाज का नाम देश प्रदेश में आगे बढ़ता रहे। सदन में पिछले वर्ष के कार्यों का लेखा-जोखा ज्ञानचंद सैनी द्वारा प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात सदन के तीनों संरक्षकों ने नया प्रधान चुनने के लिए अधिकृत किया गया। जिस पर पूरे सदन ने अपनी सहमति जताते हुए 3 सम्मानित संरक्षकों के साथ-साथ अन्य 6 सदस्यों को भी सदन की सहमति से शामिल कर चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ की गई। चुनावी प्रक्रिया में सभी 10 उम्मीदवारों की क्षमता व योगदान पर गहनता पूर्वक विचार विमर्श करने पश्चात सर्वसम्मति से देवेन्द्र सिंह सैनी महमूदपुर को सभा के प्रधान पद के लिए चुनकर चुनाव समिति ने यह फैसला सदन के सामने रखा, जहां सदन के मौजूद सभी सदस्यों ने देवेन्द्र सैनी को प्रधान पद के लिए स्वीकृति दी।

ambala coverage news : सुभाष पार्क के ओपन एयर थियेटर में नाटक का मंचन: कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने की घोषणा

सभा सदस्यों के इस फैसले ने एक तरह से बीते 85 वर्षो की पुरानी परंपरा को बरकरार रखते हुए सैनी बिरादरी की एकजुटता व बुद्धिमता का परिचय दिया। तत्पश्चात सभा के संरक्षकों ने विधिवत देवेन्द्र सिंह सैनी को प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपते हुए पुष्प मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। नवनियुक्त प्रधान देवेन्द्र सैनी ने हाथ जोड़कर चयन कमेटी के इस फैसले को स्वीकार करते हुए पूरे सदन का आभार व्यक्त किया। इस दौरान संरक्षक दलजीत सिंह पूनिया ने अंबाला सर्कल सैनी सभा के सविधान में संशोधन करने का प्रस्ताव रखा। जिसे पूरे सदन ने सहमति दे दी, ताकि सैनी समाज के सुधार के लिए ओर बेहतर कार्य किए जा सके। इस मौके पर चयन कमेटी के सदस्य पूर्व प्रधान जबर सैनी, पूर्व प्रधान सरदार ठाकुर सिंह सैनी, चौधरी शमशेर सिंह पूर्व सरपंच, बलबीर सिंह फौजी, पूर्व प्रधान सतीश सैनी, सैनी स्कूल प्रधान मोहनलाल सैनी, पूर्व पार्षद अश्वनी सैनी, आशु सैनी, बलबीर कैथ माजरी, सुंदर लाल सैनी, मनोज सैनी धूलकोट, पूर्व सरपंच बलबीर सिंह काठगढ़, रामचंद्र सैनी, स्वर्ण सैनी, सरदार चूहड़ सिंह सैनी, बलजीत सैनी, नैब सैनी रूपोमाजरा, रामनाथ सैनी, राजकिशन सैनी, ज्ञानचंद सैनी राजेश सैनी, विपिन सैनी, दीपक सैनी, विजय, हितेश, विशाल, मंजीत, सुरिंदर सैनी, रमेश चंद, बलविन्द्र, मोंटी, अनिल सैनी सहित सैनी समाज के सैकड़ों सदस्य मौजूद रहे।

ambala coverage news : बिजली उपभोक्ताओं के लिए न्याय: समस्याओं का समाधान और शिकायतों का निवारण

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

This will close in 0 seconds