वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Ambala Coverage News अवैध खनन रोकने के लिए हाई अलर्ट , हो जाइये सावधान जिले में दिन – रात छापेमारी जारी

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @ यमुनानगर । डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि जिला में जिला प्रशासन व खनन विभाग द्वारा 2155 वाहनों की चैकिंग के दौरान 2 वाहन सीज किए गए तथा 31 वाहनों के चालान कर 8  लाख 73 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। उन्होंने बताया कि अवैध खनन संबंधी गतिविधियों पर प्रभावी तरीके से अंकुश लगाने के लिए हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो (एचएसईबी) द्वारा व्हाट्सएप नंबर 9878380112 जारी किया गया है। आमजन इस नम्बर पर अवैध खनन संबंधी सूचना साझा कर सकते है। हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध खनन करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए अलग-अलग स्तर पर टीमों का गठन करते हुए मॉनिटरिंग की जा रही है।  उपायुक्त ने बताया कि एसडीएम छछरौली की टीमों द्वारा 1195 वाहनों की चैकिंग के दौरान आरटीए विभाग द्वारा एक वाहन सीज किया गया तथा 9 वाहनों का चालान कर 4 लाख 32 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसी प्रकार एसडीएम जगाधरी की टीमों द्वारा 294 वाहनों की चैकिंग के दौरान एक वाहन सीज किया गया तथा 10 वाहनों का चालान कर 4 लाख 21 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। उन्होंने बताया कि एसडीएम रादौर की टीमों द्वारा 493 वाहनों की चैकिंग के दौरान 12 वाहनों का चालान कर 19,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसी प्रकार एसडीएम व्यासपुर की टीम द्वारा 173 वाहनों की चैकिंग की गई। उन्होंने बताया कि जिला के सभी एसडीएम, पुलिस विभाग व खनन विभाग के अधिकारियों द्वारा निरंतर दिन-रात चैकिंग की जा रही है। उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने बताया कि यमुनानगर जिला से निकल रही यमुना नदी सहित अन्य स्थानों पर अवैध खनन रोकने व बिना ई-रवाना बिल के निकलने वाले खनिज वाहनों पर पूरी संजीदगी के साथ मॉनिटरिंग की जा रही है। जिला में दिन-रात जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त टीमें जहां सड़कों पर बिना ई-रवाना बिल के खनिज वाहनों की जांच कर रही है वहीं नियमों की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई भी सुनिश्चित की जा रही है।

Ambala Coverage News मरीजों व् छात्रों के लिए राहत भरी खबर ! जानिए किस अस्पताल में जुड़ेगी अत्याधुनिक सुविधाएँ

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

This will close in 0 seconds