वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news कंचा-चम्मच दौड़ से लेकर बैडमिंटन तक, पीकेआर जैन कॉलेज में खेलों ने किया उत्सव!

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @ अंबाला। पी.के. आर. जैन (पी.जी.) कॉलेज ऑफ एजुकेशन में एक दिवसीय वार्षिक एथ्लेटिक स्पोर्टस मीट का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत कंचा-चम्मच दौड़, 50 मी., सूई-घागा दौड़, 50 मी., रिले दौड़, 200 मी., बोरी दौड़ 50 मी., पुस्तक-संतुलन दौड़ 50 मी., तीन टांग़ दौड़ 50 मी., पीछे की दौड़ 50 मी., शार्ट पुट, रस्सी-कूद दौड 50 मी., बैडमिंटन व टेबल टैनिस मुकाबले करवाए गए। इसके अतिरिक्त रस्सा-कस्सी मुकाबला भी विद्यार्थियों के बीच करवाया गया। बी.एड. प्रथम वर्ष की छात्रा पीहू ने कमेंटेटर का कार्यभार बखूबी निभाया। कॉलेज कन्वीनर प्रो. अशोक जैन ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होते है, जो हमारे शारीरिक और मानसिक विकास में मदद करते हैं। खेल हमें अनुशासन, संघर्ष और टीमवर्क की भावना सिखाते हैं। उन्होंने भावी शिक्षकों को आगे आकर स्वयं प्रतियोगिताओं का आयोजन करने के लिए प्रेरित किया। सभी प्रतियोगिताओं का निरीक्षण शिक्षक व गैर-शिक्षक स्टॉफ डॉ. मिनी सपरा  (उप-प्राचार्या), डॉ. सुरेश, डॉ. लवलीन, श्रीमती रेनू चन्द्र, श्रीमती रूबल, श्री प्रदीप व श्रीमती मीनाक्षी ने किया। कॉलेज प्राचार्या डॉ. मुदिता भटनागर जी ने सभी  विजेताओं एवं प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहहना करते हुए कहा कि प्रतिस्पर्धाओं एवं खेलों में विजय प्राप्त करना महत्वपूर्ण है लेकिन हार और जीत की कामना किए बिना स्वस्थ भावना से भाग लेना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। सभी विजेताओं को पदक व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल आयोजन गतिविधि प्रभारी डॉ़ अमनप्रीत कौर जस्सर, डॉ. पूनम साहनी तथा समस्त स्टॉफ के द्वारा किया गया।

ambala coverage news गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज में ‘साइंटिफिक इनोवेशंस और इकोनॉमिक्स’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी

 

प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहेः-
कंचा-चम्मच दौड 50 मी. (पुरुष) में दिलप्रीत ने पहला, ऋषभ ने दूसरा स्थान हासिल किया।
कंचा-चम्मच दौड 50 मी. (महिला) में चांदनी ने पहला, रितु ने दूसरा तथा नेहा मल्होतरा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
सूई-घागा ़दौड़ 50 मी. (पुरुष) में नवीन ने पहला, शुभम ने दूसरा तथा दिलप्रीत ने तीसरा स्थान हासिल किया।
सूई-घागा ़दौड 50 मी. (महिला) में अर्चना ने पहला, रमा ने दूसरा तथा रितु ने तीसरा स्थान हासिल किया।
रिले दौड में नवीन की टीम (कुलजीत, नवीन, रितु व चेष्टा) ने पहला स्थान हासिल किया।
बाोरी दौड 50 मी. (पुरुष) में नवीन ने पहला, मनराज ने दूसरा तथा ऋषभ ने तीसरा स्थान हासिल किया।
बोरी दौड 50 मी. (महिला) चेष्टा ने पहला, सर्वजीत ने दूसरा तथा सरूचि ने तीसरा स्थान हासिल किया।
पुस्तक-संतुलन दौड 50 मी. (पुरुष) में ऋषभ ने पहला, शुभम ने दूसरा तथा मनराज ने तीसरा स्थान हासिल किया।
पुस्तक-संतुलन दौड 50 मी. (महिला) रितु ने पहला, आर्या ने दूसरा तथा वंदना ने तीसरा स्थान हासिल किया।
तीन टांग़ दौड 50 मी. (पुरुष) में नवीन व दिलप्रीत ने पहला, मनराज व ऋषभ ने दूसरा तथा शुभम व रोहित ने तीसरा स्थान हासिल किया।
तीन टांग़ दौड 50 मी. (महिला) अदिति व सान्या ने पहला, चेष्टा व रितु ने दूसरा तथा नीशा व अर्चना ने तीसरा स्थान हासिल किया।
पीछे की दौड 50 मी. (पुरुष) में मनराज ने पहला, रोहित ने दूसरा तथा दिलप्रीत ने तीसरा स्थान हासिल किया।
पीछे की दौड 50 मी. (महिला) परमीत ने पहला, चेष्टा व नीशा ने दूसरा तथा चेष्टा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
शार्ट पुट (पुरुष) में नवीन ने पहला, रोहित ने दूसरा तथा मनराज ने तीसरा स्थान हासिल किया।
शार्ट पुट (महिला) में रितु ने पहला, रमा ने दूसरा तथा सर्वजीत ने तीसरा स्थान हासिल किया।
रस्सी-कूद दौड 50 मी. (पुरुष)  में नवीन ने पहला, मनराज ने दूसरा तथा ऋषभ ने तीसरा स्थान हासिल किया।
रस्सी-कूद दौड 50 मी. (महिला)  में अर्चना ने पहला, सर्वजीत ने दूसरा तथा सरूचि ने तीसरा स्थान हासिल किया।
बैडमिंटन (पुरुष) में ऋषभ व मनराज ने पहला तथा रोहित व शुभम ने दूसरा स्थान हासिल किया।
बैडमिंटन (महिला)  में विदिशा व प्रिया ने पहला तथा आर्य व सर्वजीत ने दूसरा स्थान हासिल किया।
टेबल टैनिस (पुरुष) में नवीन ने पहला स्थान हासिल किया।
बैडमिंटन (महिला)  में विदिशा ने पहला स्थान हासिल किया।

ambala coverage news बढ़ती महंगाई के बीच बैंक पेंशनर्स के लिए एक और उम्मीद ! ओडिशा में होगी महत्वपूर्ण मीटिंग!

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

This will close in 0 seconds