वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news : डिजिटल अरेस्ट से घबराये नहीं, 1930 पर कॉल कर करें शिकायत दर्ज : पुलिस अधीक्षक।

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @अंबाला ।  पुलिस अधीक्षक राजीव देसवाल ने बताया कि आपके बेटे या बेटी का नाम लेकर कहा जाये कि वह कहा है और अगले ही पल पर कहा जाये कि मै नारकोटिक्स विभाग, सीबीआई या पुलिस से बोल रहा हु और वह हमारी हिरासत मे है। ड्रग्स या अन्य किसी गतिविधि मे शामिल होने की वजह से उसे पकडा गया है। इसके अलावा आपके नाम विदेश से पार्सल आया और उसमे आपतिजनक वस्तु होने की बात कही जाये तो तुंरत सतर्क हो जाये। यह साइबर ठगो का काम हो सकता है। साइबर ठग आपको डिजिटल अरेस्ट कर ठगी का शिकार बना सकते है। ऐसे हालात मे घबराये नही सचेत रहे और साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुंरत कॉल करे।

क्या है डिजिटल अरेस्ट यह साइबर ठगो द्वारा अपनाया जाने वाला ठगी का नया तरीका है। डिजिटल अरेस्ट के मामलो मे ठग किसी सरकारी एजेंसी का अफसर या पुलिस अफसर बनकर वीडियो कॉल करते है। वीडियो कॉल के बैकग्राउंड को किसी पुलिस स्टेशन की तरह बना लिया जाता है। जिसे देखने वाला हर व्यक्ति डर जाता है और उनकी बातो मे आ जाता है। इसमे पीडित को फोन कर झूठे मामले में पहले काफी डराया जाता है। कहा जाता है कि उपर मामला दर्ज किया जा रहा है, जिससे वह डर जाता है। इसमे वीडियो कॉलिंग के द्वारा पीड़ित को घर मे बंधक बना लिया जाता है। ठगो द्वारा व्यक्ति को 24 घंटे उनके संपर्क में रहने के लिये सर्विलंस पर फोन या वेबसाइट के जरिये नजर रखने की बात कही जाती है। अपराधी इस दौरान आपको वीडियो कॉल से हटने भी नही देता है और न ही किसी को कॉल करने देते है। लंबी सजा और बडे जुर्माने व समाज मे अपमान होने के डर से पीडित ठगो द्वारा कही हर बात को फॉलो करता है। इस दौरान ठग केस को रफा-दफा करने के लिये पीडित से पैसे मांगता है और पीडित उसे रकम भी दे देता है  पुलिस अधीक्षक ने बताया कि डिजिटल अरेस्ट मे पीडित को स्काइप के माध्यम से निगरानी मे रखा जाता है। और ठगी करने के बाद ही उसे मुक्त किया जाता है। राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर डिजिटल अरेस्ट की शिकायतो मे अपराधी खुद को पुलिस, सीबीआई, नारकोटिक्स विभाग, सीबीआई विभाग, आरबीआई और ईडी जैसी ऐंजिसियो के अधिकारी बताकर धमकी, ब्लैकमेल, जबरन वसूली और डिजिटल अरेस्ट जैसी वारदातो को अंजाम देते है। ऐसे जालसाजो से बचकर रहे और तुंरत शिकायत साइबर हैल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करे।

ambala coverage news : मुख्यमंत्री नायब सैनी को देश के प्रधानमंत्री मोदी से सीख लेकर लोकतंत्र का सम्मान करना चाहिए: निर्मल सिंह

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

This will close in 0 seconds