वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news एडीसी डा. ब्रहमजीत सिंह ने कुष्ठ आश्रम का जायजा लिया

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @ अंबाला। अतिरिक्त उपायुक्त डा. ब्रहमजीत सिंह मंगलवार को अम्बाला शहर सैक्टर-7 स्थित कुष्ठ आश्रम का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने यहां पर जो लोग रह रहे है, उनसे बातचीत करते हुए उनके रहने के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी हासिल की। अतिरिक्त उपायुक्त ने कुष्ठ आश्रम का जायजा लेते हुए यहां पर कितने लोग रह रहे हैं, उनके लिए यहां क्या-क्या व्यवस्थाएं उपलब्ध है, उसकी जानकारी हासिल की। कुष्ठ आश्रम के इंचार्ज रजनीश ने अतिरिक्त उपायुक्त को अवगत करवाते हुए बताया कि यहां पर अपने परिवार सहित 26 लोग रहते हैं। एनजीओ व समाजसेवी अपनी स्वेच्छा से समय-समय पर इन लोगों की सहायता करने का काम करते हैं। कुष्ठ आश्रम का जायजा लेते हुए अतिरिक्त उपायुक्त ने बाथरूम की छत के साथ-साथ कुछ कमरों की छत ठीक न होने के चलते उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी इस समस्या का हल किया जाएगा। प्रशासन हमेशा उनके साथ है। उन्होंने इस दौरान जिला रैडक्रास सोसायटी के प्रोग्राम अधिकारी मनोज सैनी को भी कहा कि वे एनजीओ के सहयोग से इन लोगों के लिए जा सहायता की जा सकती है, उस कार्य को करवाएं। इसके साथ-साथ राशन से सम्बन्धित समस्या बारे उन्होंने डीएफएससी को निर्देश दिए कि अंगुठे से सम्बन्धित राशन लेने बारे सम्बन्धित व्यक्तियों की जो भी समस्या है उसका वे समाधान करवाएं। अतिरिक्त उपायुक्त ने यह भी कहा कि प्रशासन द्वारा जो भी सहयोग होगा वह दिया जाएगा। इस मौके पर प्रोग्राम अधिकारी मनोज सैनी, कुष्ठ आश्रम से रजनीश कुमार, रैडक्रास सोसायटी से लेखाकार भूपेश के साथ-साथ अन्य मौजूद रहे।

Ambala coverage news”आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में करियर अवसर” विषय पर सेमिनार आयोजित

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

This will close in 0 seconds