वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news : देव समाज कॉलेज में बी.ए व बी.कॉम की छात्राओं द्वारा रंगारंग विदाई समारोह आयोजित

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @ अंबाला।  देव समाज कॉलेज में बी. ए और बी. कॉम द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने अपने बी. ए और बी. कॉम तृतीय वर्ष के सीनियर्स के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत बी. ए और बी. कॉम द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम जैसे – नृत्य, संगीत एवं विभिन्न गेम्स का आयोजन कर अपने सीनियर्स का मनोरंजन किया। तत्पश्चात कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा मॉडलिंग कम्पटीशन जिसमे छात्राओ ने सुंदर परिधानों में मंच पर कैटवॉक करके कार्यक्रम में चार-चाँद लगा दिए। निर्णायक मंडल मैडम रीना शर्मा और सुखदीप कौर ने नमन को मिस फाइनल, पलक को प्रथम रनर-अप और खुशी को द्वितीय रनर-अप चुना। इस अवसर पर आर्ट्स और कॉमर्स संकाय से अपने तीनों सालों में विशिष्ट उपलब्धियों के कारण नवजोत कौर को बेस्ट स्टूडेंट आर्ट्स, दिव्या शर्मा को बेस्ट स्टूडेंट कॉमर्स 2024-25 चुना गया। मंच का संचालन डिम्पी और प्रभजोत (बी. ए ) एवं वर्षा (बी. कॉम) ने किया1 कार्यक्रम का संयोजन श्रीमती शुभदा ठाकुर, श्रीमती नीतिका बजाज एवं श्रीमती आरती शर्मा ने किया।  इस अवसर पर सभी प्राध्यापक एवं गैर- प्राध्यापक वर्ग ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

ambala cvoerage news : मिट्टी की सेहत और पर्यावरण की रक्षा – स्कूलों में चला फसल अवशेष प्रबंधन जागरूकता अभियान

edited by alka rajput  

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

This will close in 0 seconds