वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage संगीत सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि साहस, एकाग्रता एवं करुणा विकास भी करता है : दत्तात्रेय

अम्बाला कवरेज @ चंडीगढ़। कला, संगीत, नृत्य न केवल हमारे जीवन में रंग भरते है बल्कि कला-संगीत रोगों को दूर करने की शक्ति भी रखते है। इसलिए हम सबको अपने जीवन में कला-संगीत को भरपूर महत्व देना चाहिए। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने यह उद्गार रविवार देर सांयकाल टैगोर थिएटर, चंडीगढ़ में वायब्रेशन संगीत-समूह द्वारा महान समाजसेवी दम्पत्ति स्वर्गीय गुरशरण कौर व हरिभगत बैंस जी की पावन स्मृति में तेहरवीं वार्षिक संगीत संध्या के अवसर पर व्यक्त किए।राज्यपाल हरियाणा ने दीप शिखा प्रज्वलित करके संगीत संध्या का शुभारंभ किया। इस अवसर पर हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने बतौर विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की। इस संगीत संध्या में भारतीय संगीत का दुनिया में डंका बजाने वाली महान गायिका साधना सरगम सेलिब्रिटी अतिथि के रूप में कार्यक्रम में मौजूद रही।महान गायिका साधना सरगम एवं वायब्रेशन ग्रुप केसंस्थापक हरमन जैकब व नरेश जैकब ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने वायब्रेशन संगीत-समूह द्वारा मूक-बधिर, विकलांग और बेसहारा गरीब लोगों की मदद करने के लिए ग्रुप की सराहना करते हुए कहा कि इसी प्रकार मानवता के कार्यों के लिए लोगों को आगे आना चाहिए।बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि यह वास्तविकता है कि संगीत, कला और साहित्य देशों की सीमाओं से परे होते हैं। आज विश्व में हमारी संस्कृति की अलग पहचान है। नृत्य, गीत, संगीत, साहित्य, चित्रकारी और लेखन जैसी रचनात्मक विधाओं के माध्यम से हमारे कलाकार, लेखक व साहित्यकार देश की बहुरंगी संस्कृति को विभिन्न मंचों पर प्रस्तुत करते हैं।संगीत संध्या का संगीत निर्देशन चंडीगढ़ के मशहूर बांसुरी वादक वेवल शर्मा और उनके सुपुत्र गीत कौतिष द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पंजाब के डीजीपी संजीव कालरा, हरियाणा राजभवन के कम्पट्रोलर जगन्नाथ बैंस, चंडीगढ़ और विभिन प्रदेशों के संगीतकार नन्द किशोर, सुनील, विपिन गुलाटी, वैशाली, मंजू भट्ट, तनुश्री सहित अनेक गायक मौजूद रहे। संगीत संध्या में महान गायिका सुश्री मन्नत नूर भी मौजूद थी। राज्यपाल ने सभी गीतकारो को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।ambala coverage संगीत सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि साहस, एकाग्रता एवं करुणा विकास भी करता है : दत्तात्रेय

ambala coverage 04 dec 2023

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

This will close in 0 seconds