वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

AMBALA COVERAGE प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर -मुख्यमंत्री

अम्बाला कवरेज @ अम्बाला-हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि हमने मिलकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करना है, इस कार्य में हर नागरिक की भागेदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हरियाणा की 10 की 10 सीटें बड़े मार्जन के साथ लोगों के विश्वास के साथ जीतकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार भी देश का प्रधानमंत्री बनाने में अपना पूर्ण योगदान देना है। हरियाणा प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों का मार्जन पिछले मार्जन से भी अधिक होना चाहिए, मई 2024 के आखरी माह तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में भारतीय जनता पार्टी की तीसरी बार भी सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल मंगलवार को अम्बाला शहर सैक्टर 9 स्थित भाजपा के अम्ब कार्यालय में लोकसभा चुनाव कार्यालय का उदघाटन नारियल फोडक़र व रिबन काटकर किया। इसके उपरांत जिला पंचकूला, अम्बाला तथा यमुनानगर के भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर वर्चुअल माध्यम से प्रदेश की सभी 10 लोकसभा क्षेत्रों के चुनाव कार्यालयों का भी विधिवत उदघाटन किया गया। फरीदाबाद स्थित लोकसभा के चुनाव कार्यालय से हरियाणा के प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री विप्लव देव कुमार व कुरूक्षेत्र लोकसभा चुनाव कार्यालय से भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद नायब सिंह सैनी जुड़े और प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सम्बोधित किया।AMBALA COVERAGE प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर -मुख्यमंत्री

ambala coverage 29 jan 2024

इस अवसर पर गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज तथा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता भी उपस्थित रहे।

इससे पहले यहां पहुंचने पर स्थानीय विधायक असीम गोयल नन्यौला तथा अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह व पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने इस मौके पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज एक इतिहास बना है कि हरियाणा में 10 की 10 सीटों के लिए भाजपा के लोकसभा चुनाव कार्यालयों का एक साथ वर्चुअल माध्यम से सभी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में उदघाटन किया गया है। उन्होंने बताया कि 2002 में जब गुजरात के चुनाव थे तो उनकी डयूटी लगी थी तो उस समय सूचना मिली कि श्री नरेन्द्र मोदी गुजरात की सभाओं को सम्बोधित करेंगे। उस समय 104 सभाओं को सम्बोधित ऑनलाईन प्रक्रिया के माध्यम से किया गया था। आज ऑनलाईन तकनीक का परिणाम है कि पार्टी ने इसको अपनाते हुए एक साथ आज 10 चुनाव कार्यालयों का उदघाटन किया है। उन्होंने कहा कि देश को आजादी 1947 में मिल गई थी, लेकिन किसी ने देश को विश्व गुरू बनाने की नहीं सोची और न ही देश को दिशा देने का काम किया। उन्होने कहा कि वर्तमान सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश को विश्व गुरू बनाने की दिशा में कार्य कर रही है और पिछले 10 वर्षों में इस दिशा में लगातार कार्य भी किए गए हैं। वर्ष 2047 तक भारत विकसित राष्ट्रों की सूची में शामिल होगा, 25 साल का जो कार्यकाल है उसे अमृतकाल की संज्ञा दी गई है। उन्होने यह भी कहा कि विश्व में 37 विकसित राष्ट्र है और विकसित राष्ट्र के लिए कुछ पैरामीटर भी हैं, अभी हम उस पैरामीटर से कुछ पीछे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम भी विकसित राष्ट्र की सूची में शामिल होने के लिए काम कर रहे हैं।मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने इस मौके पर यह भी कहा कि पिछले दो महीने से विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। कुछ जिलों में यह यात्राएं चल रही हैं, 31 जनवरी तक इन यात्राओं का समापन होगा। हर व्यक्ति की, हर परिवार की चिंता करना तथा समाज का वो भाग जो वंचित है, अभावग्रस्त है उसे मुख्य धारा से जोडऩे का काम हमने इस विकसित यात्राओं के माध्यम से करने का काम किया है। हरियाणा के 6200 गांवों में तथा शहरों में लगभग 2000 जगह यानि पूरे हरियाणा में लगभग 8000 से अधिक जगहों पर यह कार्यक्रम आयोजित करके केन्द्र व प्रदेश की जो योजनाएं है, उनका लाभ हाथों हाथ योग्य पात्रों को दिलवाने का काम किया गया है। उन्होने कहा कि हमें इन कार्यों एवं योजनाओं बारे जनता के बीच जाकर, उनके घर द्वार पर जाकर उन्हें अवगत करवाना है। अगले तीन माह यानि फरवरी, मार्च, अप्रैल तक इस कार्य को पूरी कत्र्तव्यता के साथ करना है। उन्होंने कहा कि चुनावी कार्यालय हमारा केन्द्रीय स्थान होगा। पार्टी की सगंठनात्मक, सभी कार्यों को यहीं से आगे क्रियान्वित किया जायेगा।मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस मौके पर यह भी कहा कि देश व प्रदेश की जनता सजग है, उसे पता है कि कौन सी पार्टी जनता हित के लिए कार्य करती है और कौनसी अपने स्वार्थ के लिए। उन्होने यह भी कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान विपक्षी दल भी आयेंगे और जनता में भ्रम पैदा करने तथा लालच देने की कौशिश भी करेंगे। इस दौरान आप सभी कार्यकर्ताओं को पूरी तत्परता और सक्रीयता के साथ विपक्ष के ऐसे हथकंडो के प्रति जनता को जागरूक करते रहना है। उन्होने एक उदाहरण के द्वारा भी बताया कि किस प्रकार से एक कर्मठ कार्यकर्ता पार्टी के प्रति समर्पित भावना से काम करते हुए विपक्षी विचारधारा के लेागो से भी अपनी पार्टी के पक्ष में मतदान करवा सकता है।AMBALA COVERAGE प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर -मुख्यमंत्री

ambala coverage 29 jan 2024

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने यह भी कहा कि पिछले साढे 9 वर्षों में पारदर्शी तरीके व योग्यता के आधार पर एक लाख 10 हजार युवाओं को नौकरियां मिली हैं, 60 हजार नौकरियां पाईप लाईन में हैं और अगले दो-तीन महीने में यह नौकरियां भी युवाओं को देने का काम किया गया है। आज गरीब व्यक्ति के घर से युवाओं को नौकरी मिली है जिससे उनके साथ-साथ जनता का विश्वास सरकार के प्रति बढ़ा है। उन्होने यह भी कहा कि कोर्ट ने भी इस बात की सराहना की है कि जो जरूरतमंद व्यक्ति है, उसे सरकार द्वारा नौकरियों में 5 अंक देना एक सराहनीय कदम है, दूसरे प्रदेशों को भी इसका अनुसरण करना चाहिए। प्रदेश सरकार की अनेकों योजनाओं को दूसरे प्रदेश अनुसरण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हैं कि हरियाणा प्रदेश की लाल डोरा मुक्त योजना को प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के रूप में पूरे देश में लागू करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि परिवार पहचान पत्र से सरकार की योजनाओं का लाभ सुगमता के साथ ऑनलाईन माध्यम से स्वत: ही मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी इतिहास बनेगा तो उसमें 10 सालों के केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा किए गये कानूनों में सुधार तथा जो कार्य किए गये हैं, उनका भी उल्लेख विशेष तौर पर किया जायेगा। उन्होंने  हैप्पीनैस इंडैक्स में भुटान का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस देश व प्रदेश के लोग कितने खुशहाल और मन से संतुष्ट हैं, उनके रहन-सहन का तरीका, योजनाओं का लाभ घर बैठे मिलना, यह वहां के लोगों के जीवन स्तर को दर्शाता है। इसी कार्य में केन्द्र व प्रदेश सरकार लगी हुई है। उन्होंने कहा कि परिवार पहचान पत्र के माध्यम से 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर तीन हजार रूपये महीना की पैंशन स्वत: ही लग रही है। अब तक लोगों के 35 लाख से अधिक लोगों के राशन कार्ड बने हैं।उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनावो में जीत का मंत्र देते हुए कहा कि जो कार्य जिस कार्यकर्ता के जिम्मे लगे, चाहे वह शक्ति केन्द्र या बुथ स्तर की जिम्मेवारी या कोई अन्य दायित्व संगठन द्वारा दिया जाता है, उस कार्य को पूरी तत्परता के साथ करना है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जनता का विश्वास बढ़ा है और इस विश्वास को और बढ़ाते हुए हर बूथ पर चुनाव में जीत दर्ज करनी है। उन्होंने कहा कि मतदान से पहले के दो दिन बेहद महत्वपूर्ण होते हैं और उन दिनों में कार्यकर्ताओं को बेहद सजग और सतर्क रहने की जरूरत होती है। उन्होने यह भी कहा कि 22 जनवरी को देश में राम राज्य की शुरूआत हुई है और द्वापर युग शुरू हुआ है और हमें सतयुग की ओर जाना है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जो काम रह गये हैं वह अगले कार्यकाल में पूरे किए जायेंगे तथा भव्य भारत की कल्पना को साकार किया जायेगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं एंव पदाधिकारियों का आहवान करते हुए कहा कि घर-घर जाकर वोट की अपील करते हुए सामने वाले की बात को भी पूरी तरह से सुनें। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 10 की 10 लोकसभा सीटों को बडे मार्जन के साथ जीतने की कामना करते हुए, सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आज से ही जुट जाना है।AMBALA COVERAGE प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर -मुख्यमंत्री

इस अवसर पर हरियाणा के प्रभारी एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिपुरा विपलव देव कुमार तथा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी तथा विधायक असीम गोयल ने भी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया और लोकसभा चुनाव कार्यालय खोलने पर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मंच संचालन विधायक असीम गोयल, महामंत्री कृष्ण राणा, ललित चौधरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होने कार्यकर्ताओं को यह भी बताया कि चुनाव प्रचार किस प्रकार करना है तथा संगठन एवं सरकार की योजनाओं एवं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है।वर्चुअल प्रक्रिया के माध्यम से हरियाणा के प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री विप्लव देव कुमार ने कहा कि संसदीय निर्वाचन कार्यालयों का उदघाटन होना अपने-आप में एक इतिहास है। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल को ईमानदार की संज्ञा देते हुए कहा कि व्यक्ति जन्म से ही ईमानदार होता है और बाद में कुछ व्यक्ति कर्म के साथ भ्रष्ट हो जाते हैं लेकिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल जन्म व कर्म से ईमानदार हैं। इसी प्रकार भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी भी एक गरीब घर से हैं, जोकि एक छोटे से दायित्व से उपर उठकर आज भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष बने हैं। वे एक विनम्र स्वभाव के हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि जीत आपके स्वभाव में होनी चाहिए और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के स्वभाव में जीत ही जीत है। हर व्यक्ति नरेन्द्र मोदी से जुडना चाहता है, भारतीय जनता पार्टी मजबूत संगठन है और भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें छोटे से छोटे कार्यकर्ता मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री बन सकता है जबकि कांग्रेस में कम्यूनिस्ट और क्षेत्रीय रिजनल पार्टियों में परिवारवाद को बढ़ावा मिलता है। कांग्रेस में तो हालात यह है कि पीएम जैसे उच्च पद पर पहुंचने के लिए गांधी परिवार में जन्म लेना पड़ेगा। उन्होने यह भी कहा कि आज के युवाओं ने मोदी सरकार के पिछले 10 सालो का शासन देखा है और उन्हें पूर्व के कांगे्रस के 65 सालों का शासन की भी जानकारी कार्यकर्ताओं को देनी है कि किस प्रकार से एंमरजैंसी लगाकर लोकतंत्र पर कुठाराघात किया गया और मीडिया के लोगों को जेलों में डाला गया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जनता का विश्वास भाजपा के साथ है और हरियाणा की 10 की 10 लोकसभा सीटें भाजपा को मिलेंगी।
इस मौके पर वर्चुअल माध्यम से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के लिए आज गौरव का दिन है कि प्रदेश की सभी 10 लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव कार्यालयों का विधिवत उदघाटन किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश में अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा है। घर-घर नल से जल, उज्जवला योजना के तहत महिलाओं को गैस सिलैण्डर दिया जाना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ किसानों को मिला है, फसल बीमा योजना से पिछले 10 सालों में 11 हजार करोड़ रूपये किसानों के खातों में फसल मुआवजे के रूप में गए हैं तथा किसान सुरक्षित हुए हैं। प्रदेश में बिना पर्ची, बिना खर्ची के आधार पर युवाओं को नौकरियां मिली है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग व प्रदेश की जनता के विश्वास के साथ हरियाणा की सभी 10 की 10 लोकसभा सीटों को जीतकर श्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने में अपना पूर्ण योगदान देना है। उन्होने यह भी कहा कि कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी संगठन व सरकार की जो भी योजनाएं व नीतियां है उन्हें गांव-गांव, शहर-शहर में घर-घर तक पहुंचाने के लिए काम करें।AMBALA COVERAGE प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर -मुख्यमंत्री

इस अवसर पर विधायक असीम गोयल ने मंच संचालन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में वर्षों से चली आ रही समस्याओं का समाधान हुआ है, चाहे वह धारा 370 की बात हो या तीन तलाक या अयोध्या धाम में भगवान श्री राम का नवनिर्मित मंदिर का निर्माण होना, यह सब दर्शाता है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की नेतृत्व क्षमता का ही यह कमाल है कि ऐसी अनेकों समस्याओं का समाधान हुआ है। जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता था। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार हरियाणा में भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए है। प्रत्येक वर्ग के हित में योजनाएं बनाकर उन्हें लागू किया गया है। हरियाणा के सरकारी स्कूलों में टाट से टैबलेट उपलब्ध करवाना मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की दूरदर्शी सोच को दर्शाता है।इस मौके पर संगठन मंत्री फनिन्द्रनाथ शर्मा, विधायक असीम गोयल, लोकसभा प्रभारी पवन सैनी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, पूर्व विधायक बलवंत सिंह, पूर्व विधायक राजबीर, पूर्व विधायक संतोष सारवान, पूर्व चेयरमैन जिला परिषद सुरेन्द्र राणा, भाजपा जिला प्रधान अम्बाला मनदीप राणा, भाजपा जिला प्रधान यमुनानगर राजेश सपरा, दीपक शर्मा, जिला परिषद अम्बाला के चेयरमैन राजेश लाडी, यमुनानगर के जिला परिषद चेयरमैन रमेश ठसका, प्रदेश प्रवक्ता डा0 संजय शर्मा, रितेश गोयल, पूर्व जिला प्रधान राजेश बतौरा, मंडल प्रधान राजीव डिम्पल, पूर्व जिला प्रधान जगमोहन लाल कुमार, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुमन सैनी, नीता खेड़ा, यमुनानगर के पूर्व मेयर मदन लाल चौहान, अनुभव अग्रवाल, पार्षद अर्चना छिब्बर, पार्षद हितेष जैन, रिचा पाहवा, विस्तारक सुभाष गोयल और डीएनटी बोर्ड के सदस्य अशोक पाल आदि मौजूद रहे।AMBALA COVERAGE प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर -मुख्यमंत्री

ambala coverage 29 jan 2024

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

This will close in 0 seconds