वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage सरकारी योजनाओं से वंचित लोगों तक पहुंचने का एक बड़ा माध्यम बनी विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा-पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज

अम्बाला कवरेज @यमुनानगर-पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने कहा कि विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा उन लोगों तक पहुंचने का एक बड़ा माध्यम बन गई है जो अब तक सरकारी योजनाओं से नहीं जुड़ पाए हैं। सरकार जनता के घर द्वार पर पहुंचकर उन्हें योजनाओं की जानकारी दे रही है और लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें लाभान्वित कर रही है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा से गांव जनपद और देश विकसित होगा। सरकार का उद्देश्य यह है कि कोई भी लाभार्थी सरकार द्वारा जनहित के क्रियान्वयन के लिए क्रियान्वित की गई योजनाओं व सेवाओं का लाभ लेने से वंचित न रह जाए।वे मंगलवार को रादौर विधानसभा के गांव नाचरौन, बुबका, रपौली व काजीबांस में विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा के दौरान आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केन्द्र सरकार की योजनाओं के बारे में जनता के बीच जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को विशेषकर कमजोर वर्ग के लोगों को योजना के दायरे में लाना है। विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा के तहत वैन विशेष रूप से डिजाइन की गई है, जिसके माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित देश बनाने में समाज के हर नागरिक को अपना योगदान देना होगा। सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति को खुशहाल बनाने के लिए योजनाओं का 100 फीसदी लाभ लोगों तक पहुंच रही है।विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा के दौरान इन योजनाओं की दिखाई दे रही झलक पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉलों का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम में जल जीवन मिशन, ड्रोन प्रदर्शन, प्राकृतिक खेती, उज्ज्वला योजना, स्वामित्व योजना, स्वच्छ भारत मिशन व अंत्योदय योजना आदि की संपूर्ण जानकारी ग्रामीणों को प्रदान की जा रही है।ambala coverage सरकारी योजनाओं से वंचित लोगों तक पहुंचने का एक बड़ा माध्यम बनी विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा-पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज

ambala coverage गौधन के संरक्षण और संवर्धन के लिए देश और प्रदेश की सरकार कृत संकल्प है:कैबिनेट मंत्री कंवरपाल

शिविर में लाभपात्रों को किया जा रहा है लाभान्वित-
विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा के दौरान आयोजित शिविरों में योजनाओं से वंचित पात्र व्यक्तियों को चिह्नित करके उन्हें  हेल्थ कैंप, आयुष्मान कार्ड, आधार अपडेट, पीएम-उज्ज्वला योजना का ऑन स्पॉट लाभ प्रदान किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त चिकित्सा शिविर लगा कर लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई।यात्रा में एलईडी पर दिखाई जा रही है सरकार की उपब्धियों पर केंद्रित फिल्म विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा के दौरान प्रचार वाहन पर एलईडी के माध्यम से केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं को लघु फिल्म के रूप में दिखाया जा रहा है।पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने उपस्थित लाभार्थियों को जागरूक व प्रेरित किया और हमारा संकल्प-विकसित भारत की शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि हम देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करेंगे। भारत की एकता को सुदृढ़ करेंगे और देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करेंगे। नागरिक होने का कर्तव्य निभाएंगे।विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद’ कार्यक्रम में  मुख्यातिथि द्वारा स्वामित्व योजना के तहत कई लाभ पात्रों को रजिस्ट्री वितरित की गई। स्कूल के विद्यार्थियों को अपनी कक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। मौके पर कई लाभपात्रों की बुढ़ापा पेंशन व आयुष्मान कार्ड, बीपीएल कार्ड बनाए गए तथा इस मौके पर आधार कार्ड भी अपडेट किए गए।इस मौके पर तहसीलदार अनिल, सीईपीओ अनुज, एसएमओ विजय परमार, पूर्व चेयरमैन डॉ. ऋषि पाल सैनी, मण्डल अध्यक्ष हैप्पी खेड़ी, हरपाल काम्बोज, सरपंच राजविंदर कौर, प्रतिनिधी सचिन, सरपंच रतनगढ़ मंजु बाला, प्रतिनिधी सुशील कुमार,निर्मल सैनी, दर्शन, भीम सिंह राणा, राम चरण शर्मा, कुलदीप राणा, महीपाल राणा, सोमप्रकाश, पंकज राणा, संदीप राणा, ब्रजपाल, अमित पंच, भारत भूषण पंच, प्रवेश, रणबीर,रणदीप, फूल सिंह, सुनील कुमार, प्रियंका आशा वर्कर, विक्रमजीत, सरपंच माधोबांस विनोद, सरपंच रपड़ी कुलदीप, सुरेन्द्र ठसका, श्रीचंद, सैयद छपरा, जरनैल व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।ambala coverage सरकारी योजनाओं से वंचित लोगों तक पहुंचने का एक बड़ा माध्यम बनी विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा-पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज

ambala coverage गौधन के संरक्षण और संवर्धन के लिए देश और प्रदेश की सरकार कृत संकल्प है:कैबिनेट मंत्री कंवरपाल

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

This will close in 0 seconds