वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

AMBALA COVERAGE NEWS पुलिस डी ए वी पब्लिक स्कूल अंबाला शहर में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन

अमित अठवाल
अंबाला कवरेज @अंबाला-पुलिस डी ए वी पब्लिक स्कूल, अंबाला शहर में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर स्कूल परिसर में देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु इनर व्हील क्लब, अंबाला के सौजन्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में देश भक्ति और भारतीय सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना को जागृत करना था। इनर व्हील क्लब की प्रेसिडेंट श्रीमती रमन गुलाटी और एडिटर श्रीमती नीलकमल खेड़ा कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रही। उन्होंने कारगिल युद्ध से संबंधित विद्यार्थियों से अनेकों प्रश्न पूछे और बच्चों ने उत्साहपूर्वक उनके प्रश्नों के उत्तर दिए। क्लब के सदस्यों ने विद्यार्थियों को प्रश्नों के सही जवाब देने पर उपहार भी बांटे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविताओं और भाषणों के माध्यम से कारगिल युद्ध के वीर जवानों को याद किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. विकास कोहली ने अपने संबोधन में कहां कि कारगिल विजय दिवस भारतीय इतिहास का वह गौरवशाली दिन है, जब भारतीय सेना ने कारगिल की दुर्गम चोटियों से पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़कर तिरंगा फहराया और अदम्य साहस का परिचय दिया। इसी ऐतिहासिक विजय की याद में हर वर्ष 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। लगभग 60 दिनों तक चली भीषण लड़ाई के बाद, भारतीय सेना ने दुश्मन को पीछे धकेलकर उन चोटियों को वापस हासिल कर लिया। इस युद्ध में भारतीय सेना के 527 जांबाज सैनिकों ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की सर्वोच्च आहुति दी थी। यह दिन उन्हीं वीर शहीदों के साहस, पराक्रम और बलिदान को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि देश के वीर जवानों का त्याग और समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत हैं। स अवसर पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भी शहीदों को नमन करते हुए देश की एकता अखंडता और गौरव की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।पुलिस डी ए वी पब्लिक स्कूल, अंबाला शहर में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर स्कूल परिसर में देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु इनर व्हील क्लब, अंबाला के सौजन्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में देश भक्ति और भारतीय सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना को जागृत करना था। इनर व्हील क्लब की प्रेसिडेंट श्रीमती रमन गुलाटी और एडिटर श्रीमती नीलकमल खेड़ा कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रही। उन्होंने कारगिल युद्ध से संबंधित विद्यार्थियों से अनेकों प्रश्न पूछे और बच्चों ने उत्साहपूर्वक उनके प्रश्नों के उत्तर दिए। क्लब के सदस्यों ने विद्यार्थियों को प्रश्नों के सही जवाब देने पर उपहार भी बांटे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविताओं और भाषणों के माध्यम से कारगिल युद्ध के वीर जवानों को याद किया।

 

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. विकास कोहली ने अपने संबोधन में कहां कि कारगिल विजय दिवस भारतीय इतिहास का वह गौरवशाली दिन है, जब भारतीय सेना ने कारगिल की दुर्गम चोटियों से पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़कर तिरंगा फहराया और अदम्य साहस का परिचय दिया। इसी ऐतिहासिक विजय की याद में हर वर्ष 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। लगभग 60 दिनों तक चली भीषण लड़ाई के बाद, भारतीय सेना ने दुश्मन को पीछे धकेलकर उन चोटियों को वापस हासिल कर लिया। इस युद्ध में भारतीय सेना के 527 जांबाज सैनिकों ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की सर्वोच्च आहुति दी थी। यह दिन उन्हीं वीर शहीदों के साहस, पराक्रम और बलिदान को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि देश के वीर जवानों का त्याग और समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत हैं। इस अवसर पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भी शहीदों को नमन करते हुए देश की एकता अखंडता और गौरव की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें