वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

AMBALA COVERAGE NEWS “नशा छोड़ो, भविष्य गढ़ो” — हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का आईसीएस शिक्षण संस्थान अंबाला कैंट में जागरूकता अभियान

अमित कुमार अठवाल
अंबाला कवरेज @अंबाला-हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की अंबाला यूनिट द्वारा अंबाला कैंट स्थित आईसीएस शिक्षण संस्थान में नशा-विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशा मुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना था।यह कार्यक्रम हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री संजय कुमार, आईपीएस के दिशा-निर्देशों तथा पुलिस अधीक्षक सुश्री सृष्टि गुप्ता, आईपीएस के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की निगरानी इंस्पेक्टर मैहरूफ अली ने की। इस अवसर पर एएसआई फूल कुमार एवं शिक्षण संस्थान के डायरेक्टर श्री विकास बेहगल ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि “आज का युवा यदि नशे से दूर रहेगा, तभी वह अपने परिवार, समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकेगा। शिक्षा, खेल और सकारात्मक सोच ही जीवन में सफलता की वास्तविक कुंजी हैं।”

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य और भविष्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार एवं समाज को भी गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाता है। विद्यार्थियों से आह्वान किया गया कि वे नशे से दूर रहें तथा अपने मित्रों और परिवार के सदस्यों को भी इसके प्रति जागरूक करें।एएसआई फूल कुमार ने कहा कि “नशा समाज को दीमक की तरह अंदर ही अंदर खोखला कर देता है। यदि युवा अपनी ऊर्जा को शिक्षा, खेल, कौशल विकास और रचनात्मक गतिविधियों में लगाएं तो वे स्वयं भी सफल होंगे और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।”कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने “नशा मुक्त भारत” की शपथ लेते हुए संकल्प लिया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करेंगे तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी नशा मुक्त बनाने के लिए जागरूक करेंगे।अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि यदि उन्हें नशे की तस्करी, अवैध बिक्री या किसी भी प्रकार की मादक पदार्थों से संबंधित गतिविधि की सूचना मिले तो वे बिना किसी संकोच के मानस राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1933, वेबसाइट: ncbmanas.gov.in अथवा हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की हेल्पलाइन 90508-91508 पर सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें