वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत श्री गुरु तेग़ बहादुर साहिब जी राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, अंबाला शहर में वृक्षारोपण

अमित कुमार अठवाल
अंबाला कवरेज @अंबाला-अंबाला। भारत सरकार के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत श्री गुरु तेग़ बहादुर साहिब जी राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, अंबाला शहर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्राचार्या श्रीमती बेनू बजाज ने किया। इस अवसर पर संस्थान के विभिन्न विभागाध्यक्षों एवं शिक्षकों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।प्राचार्या श्रीमती बेनू बजाज ने बताया कि सरकार द्वारा संस्थान को 250 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। इस लक्ष्य को निर्धारित समय में पूरा करने के लिए संस्थान द्वारा चरणबद्ध तरीके से वृक्षारोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनका संरक्षण और नियमित देखभाल भी उतनी ही आवश्यक है। सभी विभागाध्यक्षों ने इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर विभागाध्यक्ष श्री रविन्द्र साईं , डॉ इंद्रजीत ढींडसा , पंकज गर्ग , सुरेन्द्र मलिक , संजीव कुमार , सुशील कुमार कुलबीर लठवाल , अजय कुमार , सौरभ मिश्रा , राकेश गुप्ता , मोहित सैनी मौजूद रहे ।

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें