वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news : क्या आप भी साइबर धोखाधड़ी के शिकार हो सकते हैं? जानिए कैसे बचें!

अमित कुमार
अंबाला कवरेज@ अंबाला। पुलिस अधीक्षक अंबाला सुरेन्द्र सिंह भोरिया के निर्देशानुसार अंबाला पुलिस द्वारा साइबर क्राइम के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाना साईबर क्राइम अंबाला में दर्ज 26 लाख 57 हजार रुपए साइबर फ्रॉड के मामले में 25 मार्च 2025 को साईबर पुलिस टीम निरीक्षक विनोद कुमार, पी उपनिरीक्षक अंकित, पी उपनिरीक्षक कमलजीत, पी उपनिरीक्षक सुशील, सह उपनिरीक्षक सुनील, सह उपनिरीक्षक जयदेव, मुख्य सिपाही नवदीप ने उप पुलिस अधीक्षक रजत गुलिया के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए आरोपी सुमित तवर निवासी ग्वाल पहाड़ी नजदीक राम मन्दिर एएसएफ बिल्डिंग गुड़गाँव, नरेन्द्र शुक्ला निवासी गाँव डंडारी जलालपुर जिला अयोध्या वर्तमान पता नजदीक बाला जी मन्दिर खांडसा गुड़गाँव, हर्षित निवासी बाबा मौहल्ला आया नगर बेरी दिल्ली व शैलेन्द्र सिहँ निवासी नजदीक शीतला माता मन्दिर गुड़गाँव को दिल्ली व गुड़गाँव से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 05 दिन के पुलिस रिमाण्ड के दौरान आरोपियों से 01 लाख 12 हजार रुपए बरामद किए। दौराने रिमाण्ड आरोपियों ने पूछताछ में बतलाया कि बैंककर्मी गौरव निवासी सैक्टर-3 विभव नगर फिरोजाबाद यूपी, हार्दिक निवासी कृष्णा कालोनी गुड़गाँव व दिवेश निवासी गाँव दादूपुर जिला नालन्दा बिहार वर्तमान पता अशोक विहार गुड़गाँव भी इस मामले में संलिप्त है।  पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनांक 27 मार्च 2025 को मामले में संलिप्त इन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया।  आरोपी दिवेश के फ्लैट से 10 लाख 72 हजार रुपए नकद, कैश रुपए गिनने की मशीन, मोबाइल व लैपटॉप बरामद किए गए व आरोपी हार्दिक से 01 लाख 80 हजार रुपए, मोबाइल फोन बरामद किया गया। मामले में संलिप्त सभी आरोपियों को आज  न्यायालय में पेश किया जाएगा। अब तक की तफतीश में आरोपियों से 13 लाख 74 हजार नकदी, रुपए  गिनने की मशीन, लैपटॉप, 07 मोबाइल फोन, 25 एटीएम कार्ड, 06 चैकबुक बरामद किए गए है व देश के विभिन्न राज्यों में आरोपियों के खिलाफ 27 शिकायतों का भी खुलासा हुआ है।   शिकायतकर्ता मुनीष निवासी सैक्टर-8 अर्बन इस्टेट अम्बाला शहर ने 25 जून 2024 को थाना साइबर क्राइम अम्बाला में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 05 अप्रैल 2024 से 01 मई 2024 के दौरान फेसबुक वैबसाईट से व्हटसएप्प गु्रप के माध्यम से फेक स्टाक मार्किटिंग व टेज्ंिडंग के नाम पर उससे 26 लाख 57 हजार रुपए की साइबर ठगी करने का आपराधिक कार्य किया है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी। पुलिस अधीक्षक अम्बाला सुरेन्द्र सिहँ भोरिया ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए जागरूक ही बचाव है। हम सब को हमेशा साइबर ठगों से जागरूक रहना चाहिए, अगर किसी के साथ साइबर धोखाधड़ी होती है तो तुरन्त हैल्पलाईन नम्बर 1930 पर कॉल करें।
28 फोटो 13 आरोपी टीम की गिरफ्त में व जानकारी देते एसपी व बरामद कैश, पैसे गिनने वाली मशीन, एटीएम, चैकबुक। ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अंबाला छावनी में विकास के लिए खोले खजाने, आचार संहित हटते स्वैच्छिक कोष से 1.96 करोड़ रुपए जारी किए

ambala coverage news : क्या शिक्षकों को मिली जानकारी से कक्षाओं में आएगा बदलाव

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें