वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage जनता के सपने कर रही है साकार मनोहर सरकार : कंवर पाल

अम्बाला कवरेज @ चंडीगढ़। हरियाणा के स्कूल शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कहा कि वर्तमान सरकार में सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास की नीति को क्रियान्वित करके सभी वर्गों का विकास हो रहा है। आज केंद्र व प्रदेश की सरकार ने हरियाणा प्रदेश में चहुंमुखी विकास कार्यों की झड़ी लगाई हुई है। मनोहर सरकार में जनता के सपने साकार हो रहे है। जनसेवा के संकल्प के साथ मनोहर सरकार जनता के लिए कार्य कर रही है।उन्होंने यह बात आज जगाधरी स्थित अपने आवास पर जन समस्याएं सुनते हुए कही। यमुनानगर और आस-पास के जिलों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनते हुए कैबिनेट मंत्री ने अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान करवाया और शेष के संबंध में विभागाध्यक्षों से फोन पर बात कर आगामी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।कंवर पाल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार जनकल्याणकारी नीतियों के माध्यम से समाज के कमजोर व गरीब वर्गों के लोगों का उज्जवल भविष्य सुनिश्चित करने में जुटी हुई है। गरीब को उसका हक दिलाना ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है, जो अब साकार होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि पात्र परिवारों व लोगों तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं उनके घर द्वार तक पहुंचाना ही सरकार का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीब वर्ग के मद्देनजर योजनाएं बनाई जाएंगी ताकि समृद्ध राष्ट्र का निर्माण हो सके।ambala coverage जनता के सपने कर रही है साकार मनोहर सरकार : कंवर पाल

ambala coverage विकसित भारत संकल्प यात्रा: 128 स्थानों पर 53 हजार से ज्यादा लोग हुए शामिल

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

This will close in 0 seconds