वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage फतेहपुर बिल्लौच गांव में महिला किसानों ने मुख्यमंत्री को ड्रोन उड़ाकर दिखाया

अम्बाला कवरेज @ फरीदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान झारखंड के देवगढ़ स्थित एम्स से 10 हजार जन औषधि केंद्रों और प्रधानमंत्री महिला किसान ड्रोन केंद्र का शुभारंभ किया, जिसका उन्होंने नमो ड्रोन दीदी का नाम दिया। विकसित भारत संकल्प यात्रा 15 नवंबर से शुरू की गई थी।प्रधानमंत्री मोदी ने कहाकि जन औषधि केंद्रों से गरीबों को सस्ती दवाइयां मिलेंगी। अच्छी दवा-अच्छी सेवा ही जन औषधि केंद्र का मूल उद्देश्य है। भविष्य में जन औषधि केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 25 हजार की जाएगी। उन्होंने कहाकि विकसित भारत यात्रा मोदी की गारंटी वाली गाड़ी है। लोग अधिक से अधिक इससे जुड़े ताकि उन्हें सरकार द्वारा लागू की गई योजनाओं की जानकारी मिल सके और वे इसका लाभ उठा सकें।प्रधानमंत्री ने देश के विभिन्न राज्यों के लाभार्थियों से संवाद भी किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में फरीदाबाद के बिल्लौच गांव में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ को रवाना किया। इस मौके पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, विधायक नरेंद्र गुप्ता, नयनपाल रावत और सीमा त्रिखा, गांव से सरपंच और जनसंवाद कार्यक्रम में उपस्थित थे।इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश को दिए गए विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबोधन को सुना। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा को हरियाणा में जनसंवाद कार्यक्रम के साथ जोड़ा गया है। जिसकी शुरुआत आज फरीदाबाद जिला के बिल्लौच गांव से की गई है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है। लोगों को योजनाओं के बारे में भी अवगत कराना है।ambala coverage फतेहपुर बिल्लौच गांव में महिला किसानों ने मुख्यमंत्री को ड्रोन उड़ाकर दिखाया

ambala coverage युवा नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा पढ़ाई, खेल और समाज सेवा में लगाएं : शत्रुजीत कपूर

मुख्यमंत्री ने कहाकि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं न केवल स्वयं आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि अन्य महिलाओं को भी रोजगार प्रदान कर रही हैं। प्रदेश में लगभग 40 हजार स्वयं सहायता समूह हैं। एक सहायता समूह में कम से कम 10 महिला सदस्य होती हैं, जो अपनी प्रतिभा से अच्छे उत्पाद पैदा करती हैं। इन स्वयं सहायता समूहों को प्रदेश सरकार 50 हजार से लेकर 3 लाख रुपये का लोन दे रही है। कई सहायता समूह तो लघु उद्योग का रूप ले चुके हैं, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम योगदान दे रहे हैं।कार्यक्रम के दौरान महिला किसानों ने ड्रोन उड़ाकर दिखाया। महिला अब खेती में ड्रोन का उपयोग खाद छिड़काव आदि कार्यों में कर सकेंगी। इससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित सामग्री की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया और उनकी सराहना भी की।
मुख्यमंत्री ने बिल्लौच गांव के राजकीय कन्या विद्यालय के भवन के निर्माण के एस्टीमेट तैयार करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से जुड़ी फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री ने लोगों को विकसित भारत संकल्प यात्रा की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की ऑनलाइन सेवाएं देने के विशेष काउंटर लगाए गए। व्यक्तियों की वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड, परिवार पहचान पत्र की त्रुटियों को मौैके पर ही ठीक किया गया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान तैयार किए गए 7 व्यक्तियों को वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना के प्रमाण भी वितरित किए।इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मुंबई में ताज होटल में 26 नवंबर 2011 के दौरान हुए आतंकी हमले में सैकड़ों लोगों की जान बचाने वाले कमांडो सुरेंद्र चौधरी को सम्मानित भी किया। इसके अलावा प्रगतिशील किसानों, खिलाड़ियों व मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर सूचना, लोक संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली, फरीदाबाद के उपायुक्त विक्रम सिंह और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।ambala coverage फतेहपुर बिल्लौच गांव में महिला किसानों ने मुख्यमंत्री को ड्रोन उड़ाकर दिखाया

ambala coverage युवा नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा पढ़ाई, खेल और समाज सेवा में लगाएं : शत्रुजीत कपूर

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

This will close in 0 seconds