वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ओमीक्रोन के मरीजों की संख्या को बढ़ते हुए देखकर सरकार की सख्ती, लगाया नाईट र्क्फयू!

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों की संभावना के मद्देनजर लोगों की सुरक्षा के लिए एक जनवरी 2022 से पब्लिक सेक्टर से संबंधित संस्थानों में एंट्री के लिए वैक्सिनेशन की दोनों डोज को अनिवार्य करने के साथ सार्वजनिक स्थलों व अन्य कार्यक्रमों में 200 से अधिक लोगों के एकत्र होने तथा रात्रि में 11 बजे से प्रातः 5 बजे तक लोगों के आवागमन को प्रतिबंधित किया जाए। मुख्यमंत्री शुक्रवार को कोविड समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ओमिक्रॉन के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए जरूरी है कि लोगों को अधिक से अधिक जागरूक किया जाए। वैक्सीनेशन की तरफ अधिक ध्यान दिया जाए। सभी लोगों को अपनी दोनों वैक्सिनेशन की डोज लेनी चाहिए।
स्वास्थ्य विभाग कोविड मामलों से निपटने के लिए अपनी सभी प्रकार की तैयारियां पूर्ण कर ले। जहां भी जरूरी हो, वहां पर आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। मुख्यमंत्री ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर रोक वाले आदेशों की वजह से 23 दिसंबर को एक लाख से अधिक लोगों ने कोरोना वैक्सिन की दूसरी डोज लगवाई। इसके अलावा विभाग की ओर से 30-32 हजार रोगियों की टेस्टिंग प्रतिदिन की जा रही है और पॉजिटिव पाए जाने व्यक्तियों के लिए संपूर्ण जीन सीक्वेंसिंग के लिए भेजा जा रहा है। बैठक में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, स्वास्थ्य मंत्री  अनिल विज, मुख्य सचिव  संजीव कौशल, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डी.एस. ढेसी, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पी.के. दास, शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. महावीर सिंह, मेडिकल शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग की प्रधान सचिव जी अनुपमा, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डा. अमित अग्रवाल सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारियों ने भाग लिया।
Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

This will close in 0 seconds