वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

भारतीय योग संस्थान नीलकंठ ईकाई अंबाला ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस डिजिटल प्लेटफार्म के द्वारा मनाया

भारतीय योग संस्थान नीलकंठ ईकाई अंबाला ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस डिजिटल प्लेटफार्म के द्वारा मनाया

अंबाला सिटी (विनय भोला)। कोविड 19 से संबंधित हालात को ध्यान में रखते हुए भारतीय योग संस्थान अंबाला नीलकंठ ईकाई ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आॅनलाइन मनाने का निर्णय लिया। यह कार्यक्रम को आज 21 जून सुबह 06.00 बजे से 07.15 बजे तक फेसबुक पर सीधा प्रसारण किया गया और इस लाइव प्रोग्राम के साथ लगभग 100 से अधिक साधकों ने योग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि राजकिशन सैनी प्रधान हरियाणा प्रांत ने की। इस दौरान सुरिंद्र अरोड़ा उप प्रधान, राकेश जिंदल कोषाध्यक्ष , जगभूषण जैन संगठन मंत्री, राम नाथ कपूर जोन प्रधान, मीरा शर्मा और सोनिया ने आसन करवाए। सुभाष सुथार जिला मंत्री ने प्रणायाम तथा ध्यान करवाया।

इस दौरान रनवीर सैनी जोन प्रधान ने वैदिक परार्थना एवम शांति पाठ करवाया। मुख्य अतिथि राजकिशन सैनी ने अपने संबोधन में कोरोना वायरस के संकर्मन से योग द्वारा कैसे बचा जा सकता है। इसके बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बतलाया कि नित्यप्रति योग आसन, प्राणायाम तथा ध्यान के अभ्यास से शरीर की रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ती है जिससे वायरस का प्रभाव शरीर पर नही पड़ता साथ में भोजन का विशेष ध्यान रखना होगा। कर्नल एमके स्वामी जिला प्रधान कार्यक्रम के अंत में बतलाया नित्या योगभियास करने से हमें शारीरिक, मानसिक तथा आध्यात्मिक शक्ति मिलती है जो कॉविड 19 के दुष्प्रभाव को रोकने के हमारे शरीर की प्रतिरोधक शक्ति को और सक्षम करता है। योग का महत्व इस समय और भी बड़ गया है योग को अपने जीवन में अपनाएं। राकेश जिंदल ने मुख्य अतिथि और सभी अधिकारियों और जो योग प्रेमियों का धन्यवाद किया।

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

This will close in 0 seconds