वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

AMBALA COVERAGE NEWS संपत्तियां सत्यापन में नगर निगम यमुनानगर प्रदेश में नंबर वन, 60.20 प्रतिशत संपत्तियां सत्यापित

अमित अठवाल
अंबाला कवरेज @ यमुनानगर। नगर निगम क्षेत्र की 217777 में से 131106 संपत्तियां सत्यापित हो चुकी है। 60.20 प्रतिशत संपत्तियां सत्यापित कर नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी प्रदेश में पहले स्थान पर है। जिन संपत्ति धारकों की संपत्ति अभी तक सत्यापित नहीं हुई, वे भी जल्द अपनी संपत्ति सत्यापित कराएं। संपत्ति सत्यापित होने से वह सुरक्षित रहेगी। संपत्ति सत्यापन में प्रदेश में पहला स्थान रहने पर हाल ही में हुई सदन की बैठक में विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, मेयर सुमन बहमनी ने निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद व अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों की जमकर सराहना की थी।
नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने प्रॉपर्टी आईडी सत्यापित करवाना बहुत जरूरी है। इसलिए संपत्ति मालिकों से अपील है कि जिनकी संपत्ति अभी भी सत्यापित नहीं हुई, वे अपनी संपत्ति सत्यापित कराएं। संपत्ति मालिक स्वयं भी अपनी प्रॉपर्टी आईडी सत्यापित कर सकते है। इसके लिए प्रॉपर्टी मालिक सबसे पहले एनडीसी की साइट पर जाए। न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें और अपना ब्यौरा दर्ज करें। अपने रजिस्ट्रेशन मोबाइल नंबर से लॉगिन करें और सर्च फील्ड से प्रॉपर्टी आईडी सर्च करें। प्रॉपर्टी का ब्योरा दर्ज करें। जहां हां या नहीं के दो विकल्प मिलेंगे। यदि आपकी आईडी सहीं है तो हां पर क्लिक कर अपनी आईडी सत्यापित करें। यदि आपकी आईडी सही नहीं है तो नहीं पर क्लिक करें और आवश्यक दस्तावेज सहित आपत्ति दर्ज करें। यदि प्रॉपर्टी मालिक स्वयं आईडी प्रमाणित करने में सक्षम नहीं है तो वह निगम के तीनों कार्यालयों के नागरिक सुविधा केंद्रों अर्थात सीएफसी के काउंटरों पर जाकर अपनी प्रॉपर्टी आईडी सत्यापित करवा सकते है।

—————–

नगर निगमों में अब तक सत्यापित हुई संपत्तियों का ब्योरा

नगर निगम – कुल संपत्तियां – सत्यापित – प्रतिशत

यमुनानगर – 217777 – 131106 – 60.20 प्रतिशत

पानीपत – 185488 – 107252 – 57.82 प्रतिशत

हिसार -156527 – 79582 – 50.84 प्रतिशत

मानेसर -177515 – 89669 – 50.51 प्रतिशत

करनाल – 173365 – 73017 – 42.11 प्रतिशत

पंचकुला – 104802 – 44035 – 42.01 प्रतिशत

रोहतक – 222268 – 88686 – 39.90 प्रतिशत

अंबाला -125252 – 41973 – 33.51 प्रतिशत

गुरुग्राम – 725980 – 240003 – 33.05 प्रतिशत

फरीदाबाद – 737948 – 233378 – 31.62 प्रतिशत

सोनीपत – 201525 – 51474 – 25.54 प्रतिशत

 

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

This will close in 0 seconds