वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news : अवैध खनन की शिकायत दर्ज करने के लिए अब आपके पास है एक मौका: डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया हेल्पलाइन नंबर!

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @ यमुनानगर । डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि हरियाणा सरकार अवैध खनन के विरूद्ध कड़े कदम उठा रही है और खनन विभाग द्वारा लगातार इस पर नजर बनाए हुए है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार विभाग के महानिदेशक श्री के.एम. पांडुरंग खुद खनन विभाग की गतिविधियों पर मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिला में जिला प्रशासन व खनन विभाग द्वारा कुल 1893 वाहनों की चैकिंग के दौरान 1 वाहन सीज कर 4 लाख 26 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध खनन करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए अलग-अलग स्तर पर टीमों का गठन करते हुए मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध खनन एवं परिवहन को रोकने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है और समुचित प्रयास निरंतर जारी हैं। उपायुक्त ने बताया कि एसडीएम छछरौली की टीमों द्वारा 1262 वाहनों की चैकिंग कर एक वाहन सीज किया गया जिस पर 4 लाख 26 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। इसी प्रकार एसडीएम जगाधरी की टीमों द्वारा 238 वाहनों की चैकिंग की गई। उन्होंने बताया कि एसडीएम रादौर की टीमों द्वारा 227 वाहनों की चैकिंग की गई।

ambala coverage news : नशे की बेड़ियों को तोड़ने के लिए साइक्लोथॉन का हल्ला बोल!

इसी प्रकार एसडीएम व्यासपुर की टीम द्वारा 166 वाहनों की चैकिंग की गई। उन्होंने बताया कि जिला के सभी एसडीएम, पुलिस विभाग व खनन विभाग के अधिकारियों द्वारा दिन-रात चैकिंग की जा रही है। उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने बताया कि अवैध खनन की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सजग है और ऐसे लोगों पर कड़ी नजर बनाए हुए है। जिला में अवैध खनन किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि यमुनानगर जिला से निकल रही यमुना नदी सहित अन्य स्थानों पर अवैध खनन रोकने व बिना ई-रवाना बिल के निकलने वाले खनिज वाहनों पर पूरी संजीदगी के साथ मॉनिटरिंग की जा रही है। जिला में दिन-रात जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त टीमें जहां सडक़ों पर बिना ई-रवाना बिल के खनिज वाहनों की जांच कर रही है वहीं नियमों की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई भी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने बताया कि अवैध खनन की शिकायत दर्ज करने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर 9417250172 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

This will close in 0 seconds