वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news : ड्रग फ्री हरियाणा का संदेश लेकर साइक्लोथॉन का व्यासपुर में आज पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में होगा स्वागत,

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @ अंबाला। एस.डी.एम. व्यासपुर जसपाल सिंह गिल ने अपने कार्यालय में उपमंडल व्यासपुर के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि साइक्लोथॉन साईकिल यात्रा 2.0 तहत प्रदेश भर में चल रही साइक्लोथॉन (साइकिल यात्रा) के स्वागत के सभी आवश्यक प्रबंध समय पर पूरे करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आह्वान पर हरियाणा को ड्रग फ्री बनाने के संकल्प के साथ साइक्लोथॉन साईकिल यात्रा 2.0 के तहत प्रदेश भर में चल रही साइक्लोथॉन (साइकिल यात्रा) 19 अप्रैल को व्यासपुर उपमंडल  में दोपहर 1 बजे प्रवेश करेगी। नशा मुक्ति का संदेश लेकर आ रही इस ऐतिहासिक यात्रा के स्वागत को लेकर पूरे उपमंडल में उत्साह और जोश का माहौल है। उपमंडल प्रशासन द्वारा इस आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं व सैकड़ों की संख्या में लोग पूरे जोश और उत्साह के साथ साइकिल यात्रा का स्वागत करने को उत्सुक हैं।

ambala coverage news : अम्बाला में एजेन्सियों ने 148343.3 मीट्रिक टन गेहूॅं के खरीद कार्य को किया पूरा- अजय सिंह तोमर

एस.डी.एम. ने बताया कि पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर से यात्रा उपमंडल में प्रवेश करेगी, जहां एक भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उसके बाद शिव चौक व्यासपुर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक बलवंत सिंह साइक्लोथॉन का स्वागत करेंगे और फिर हरी झंडी दिखाकर आगे रवाना करेंगे। इस आयोजन में उपमंडल के सैकड़ों साइकलिस्ट भाग लेंगे और नशे के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे। शिव चौक व्यासपुर से चलकर जानकी जी विद्यालय मारवाकलां से होते हुए बाबा बंदा सिंह बहादुर चौक पर साइक्लोथॉन यात्रा सायं 3.30 बजे पहुंचेगी। इसके बाद नारायणगढ़ में प्रवेश करेंगी।
एस.डी.एम. ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य हरियाणा को नशा मुक्त बनाना है। हिसार से शुरू हुई यह साइक्लोथॉन पूरे राज्य में युवाओं को जोड़ते हुए एक सामाजिक परिवर्तन की अलख जगा रही है। इसके जरिए युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया जाएगा। उन्होंने आम नागरिकों से आह्वान किया कि वे इस अभियान से जुडक़र समाज को नशे की गिरफ्त से मुक्त कराने में अपना योगदान दें।बैठक में व्यासपुर के डीएसपी हरविंदर सिंह, खंड विकास पंचायत अधिकारी कार्तिक चौहान, खंड शिक्षा अधिकारी नरेश पाल, राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य सुनील तनेजा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

ambala coverage news : लेन ड्राईविंग (बाँई लेन) के नियमों की उल्लघंना करने पर यातायात पुलिस अम्बाला ने किए 15 भारी वाहनों के चालान

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

This will close in 0 seconds