वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news : “स्वस्थ दांत, स्वस्थ शरीर: जानें दांतों को कैसे रखें स्वस्थ और बचें गंभीर समस्याओं से

अमित कुमार
अंबाला कवरेज@ अंबाला।  स्वास्थ्य विभाग द्वारा विश्व मौखिक दिवस के उपलक्ष्य में पीएचसी, सीएचसी तथा नागरिक अस्पताल के साथ-साथ अन्य स्थानों पर कार्यक्रमों के माध्यम से दांतो को स्वस्थ रखने के लिए जानकारी दी गई। उप सिविल सर्जन डा. बलविन्द्र कौर ने बताया कि सिविल सर्जन डा. राकेश सहल के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम का आयोजन करके लोगों को दांतो को स्वस्थ रखने की जानकरी दी गई है। उन्होंने बताया कि इस दिवस को 20 मार्च को मनाया जाता है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा इसे पूरे मास मनाकर यानि कार्यक्रमों के माध्यम से पीएचसी, सीएचसी, नागरिक अस्पताल अम्बाला शहर, नागरिक अस्पताल अम्बाला छावनी, स्लम एरिया, कुष्ठ आश्रम, वृद्ध आश्रम, स्कूल एवं कालेजों में कार्यक्रम के माध्यम से दांतों को स्वस्थ रखने के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि दांतो का सही प्रकार से रख-रखाव करके विभिन्न बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि दांतों की विभिन्न बीमारियां को दशार्ते हुए पुस्तिका भी जारी की गई है ताकि दांतों से होने वाली बीमारियों से बचाव बारे हम जागरूक हो सकें। शिविर के माध्यम से लोगों को दांतों की महत्वता बारे भी बताते हुए यह भी बताया जा रहा है कि दांतों को दो बार ब्रश करना चाहिए। रात को सोने से पहले ब्रश करना अति आवश्यक है। पौष्टिक आहार जैसे दूध अथवा दूध से बने पदार्थ एवं मौसम के फलों का सेवन करना अति आवश्यक है। उन्होने बताया कि यदि किसी को भी दांतों की समस्या है तो वह अपने नजदीकी अस्पताल मे जाकर जांच करवा सकता है।

ambala coverage news: स्वच्छ भारत की ओर पहला कदम, गांधी मेमोरियल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने किया कुछ ऐसा जो सबको चौंका देगा!”

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

This will close in 0 seconds