वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news 14 मार्च को श्री कृष्ण कृपा गीता धाम मंदिर सेक्टर-8, अम्बाला शहर में खेली जाएगी फूलों की होली।

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @ अंबाला । महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानन्द जी महाराज गुरूवार को पंचकूला होली मिलन कार्यक्रम में जाते हुए कुछ समय के लिए अम्बाला के श्री कृष्ण कृपा गीता धाम मंदिर सेक्टर-8, अम्बाला शहर में रूके थे। जहां पर उनके सानिध्य में 14 मार्च शुक्रवार को होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। इस अवसर पर उन्होंने इस कार्यक्रम बारे जानकारी ली। श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति अम्बाला के प्रधान रविन्द्र चोपड़ा ने बताया कि 14 मार्च को सांय 6 से 8 बजे तक श्री कृष्ण कृपा गीता मंदिर मंे होली मिलन का कार्यक्रम रखा गया है जिसमें वृन्दावन के रसिक बहन अर्चना बावरी अपने भक्ति रस के भजनों के रंग बिखेरेंगी। इस अवसर पर स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने कहा कि गीता ज्ञान का सार है होली, श्री कृष्ण कृपा  का  आधार है होली। यह पर्व प्रेम भाव सद्भाव रंगों का सुन्दर दिव्य श्रृंगार है जिसे श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार की ओर हर्षाेल्लास से मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि  श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता का परिवार फूलों से होली खेलकर इस पर्व को मनाएगा।

ambala coverage news होली के अवसर पर भगवान परशुराम मंदिर में हवन यज्ञ एवं कथा का आयोजन

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

This will close in 0 seconds