वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news पढ़िए खबर: अंबाला शहर गीता जंयती पर आखिर क्या हुआ ऐसा…..?

अमित कुमार
अंबाला कवरेज@ अंबाला। जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के तीसरे दिन अंबाला शहर के एसडीएम दर्शन कुमार ने दीपप्रज्जवलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया।उन्होने कहा कि श्रीमदभगवदगीता एक ऐसा पवित्र ग्रन्थ है जिसमें जीवन जीने का सार वर्णित किया गया है। जो समुचे मानव समुदाय को कल्याण की राह दिखाता है। उन्होंने कहा कि पवित्र ग्रन्थ गीता के ज्ञान रूपी प्रकाश से ही पूरे विश्व की शंकाएं और समस्याएं दूर हो सकती हैं। हम सभी को पवित्र ग्रन्थ गीता के उपदेशों को न केवल पढ़ना चाहिए बल्कि अपने जीवन में अपनाना भी चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण द्वारा दिए गए निस्काम कर्म के संदेश को अपने जीवन में धारण कर मनुष्य सभी समस्याओं से निजात पा सकता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की पावन धरा को गीता की जन्म स्थली के नाम से जाना जाता है। भगवान श्री कृष्ण की यह भूमि युगों युगांतर से भारतीय सभ्यता और संस्कृति की संवाहक रही है।   गीता जयंती महोत्सव के तीसरे एवं अंतिम दिन आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में गौरव घावरी म्यूजिकल ग्रुप द्वारा हरियाणवी एवं हिंदी गीतों एवं भजनों के द्वारा श्रोताओं को झुमने एवं नाचने पर मजबूर कर दिया गीता जयंती महोत्सव को देखने आए लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का जमकर आनंद लिया भगवान श्री कृष्णा के भक्ति गीतों पर महिलाएं जमकर झूमी और भगवान श्री कृष्ण के भक्ति रस में डूबी नजर आई। उनकी भगवान श्री कृष्णा के प्रति भक्ति को देखकर पंडाल में मौजूद दर्शकों ने तालियों के साथ उनका उत्साह वर्धन किया।

 

 

 

 

गीता जयंती महोत्सव में प्रस्तुत किए गए भजन बांके बिहारी लाल लग्न तुमसे लगा बैठे, तुम्हें अपना बना बैठे जो होगा देखा जाएगा, पर श्रोता झुमने पर मजबूतर हो गए। काली कमली वाला मेरा यार है, मेरा मन का मोहन तो दिलदार है। किशोरी कुछ ऐसा हो जाए, जुबां पे राधा-राधा नाम हो जाए, आ गया मैं बाबा रिंग्स के उसे मोड़ पे, लेने आजा खाटू वाले श्याम बाबा, आज मेनू नच लेन दे, नच लेन दे, भजन पर श्रोता नाचने और झुमने लगे। राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामपुर सरसेहडी के विद्यार्थियों द्वारा भगवान श्री कृष्णा भक्ति पर भजन की प्रस्तुति तथा देशभक्ति पर आधारित गीत जन्मभूमि मेरी मात पर अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी गई। इसके अलावा इसी स्कूल के बच्चों द्वारा हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुति दी गई जिसे भी दर्शकों द्वारा तालियां बजाकर उनकी हौसला आफजाई की गई। यहां कार्यक्रम के दौरान कुरूक्षेत्र में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव से 11 बजे लाईव प्रसारण के माध्यम से जुडे जिसके लिए दो बडी स्क्रीन की व्यवस्था पंडाल में की गई थी। जिनके माध्यम से अष्टादश श्लोकी गीता पाठ जो कुरूक्षेत्र में विद्यार्थी द्वारा सामुहिक तौर पर किया गया था, उसको यहां पर देखा और सुना गया तथा जिला स्तरीय कार्यक्रम में राजकीय उच्च विद्यालय नम्बर 7 अम्बाला शहर के 21 छात्राओं ने अष्टादश श्लोकी गीता पाठ/श्लोकाच्चारण किया गया। प्रदर्शनी स्थल पर हयिाणावी वाद्य यंत्रों से सुसज्जित पार्टियों ने दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया। नगाडा पार्टी व बीन पार्टी तथा डेरू पार्टी ने कार्यक्रम स्थल पर मुख्य अतिथि सहित अन्य लोगों का स्वागत करते हुए अपनी बेहतर प्रस्तुति दी। आमजन इन पार्टियों के साथ आज भी सैल्फी लेते हुए दिखे और उन्होंने भी उनके साथ नृत्य करते हुए अपनी खुशी जाहिर की। वहां पर उपस्थित स्कूली बच्चे भी नगाड़ा व बीन पार्टी और डेरू पार्टी की प्रस्तुति को देखकर काफी रोमांचित हुए। कार्यक्रम में मंच संचालन प्राध्यापक जितेन्द्र कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर डीआईपीआरओ धर्मेन्द्र कुमार, एआईपीआरओ मनोज कुमार ने मुख्य अतिथि एसडीएम दर्शन कुमार को श्रीमदभगवदगीता व शॉल देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार, एडीसी कार्यालय से पीओ अनिल हुुडा, डीआईपीआरओ कार्यालय के अधीक्षक विष्णु दत्ता शर्मा, नोडल अधिकारी नरोत्तम शर्मा, प्रिंसीपल प्रवीन शर्मा, अध्यापक तेजपाल, जितेन्द्र शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

This will close in 0 seconds